Home updates साईकल यात्रा एक जनून एवं ऊर्जा व रोमांच से भरा कार्य साइक्लिस्ट विनोद खुराना युवाओ को दे रहे है सुर संगीत व सेहत की शिक्षा

साईकल यात्रा एक जनून एवं ऊर्जा व रोमांच से भरा कार्य साइक्लिस्ट विनोद खुराना युवाओ को दे रहे है सुर संगीत व सेहत की शिक्षा

18 second read
0
0
4

10000 किलोमीटर यात्रा साईकल पर हर रोज 20 किलोमीटर साईकल चलना एक जनून हिम्मत और ऊर्जा भरा रोमांचक कार्य है । और यह गौरवमय कार्य

किया है मलोट के संगीताचार्य जनाब विनोद खुराना साहब ने …जिस दिन पहला कदम साईकल की ओर बढ़ाया होगा शायद लक्ष्य तभी नही बना होगा । क्योंकि खुराना साहब जानते है “यात्रा ही मंजिल है” और हर मंजिल के बाद एक ओर यात्रा है। 
खुराना जी के सुर ओर उनका संगीत रूह की खुराक है । जब उनकी साईकल आत्मा की शक्ति है । 
स्वस्थ शरीर  ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करता है संगीत की शिक्षा के साथ स्वस्थ जीवन जीने की कला खुराना साहब से सीखी जा सकती है। बहुत से युवा उनसे प्रेरणा लेकर आपने जीवन मे आनंद 
और खुशी ऊर्जा  प्राप्त कर रहे है 
खुराना साहब ने गत दिवस अपनी यात्रा का 800वा दिन पूरा किया है उनके लिए तो ये गीत याद आता है 
जीवन चलने का नाम चलते रहो सुबह शाम …

to the point shaad की तरफ से बहुत बहुत बधाई  आओ एक नजर उनकी कार्यशाला पर जिसे देख कर हर कोई मुस्करा कर कहता है ज़िन्दगी ज़िंदाबाद ।।
Sanjiv shaad 
जब खुराना साहब 300 दिन पूरे किए थे तब की एक यादगर to the point पर जरूर देखें:-


अब 800 दिन पूरे हो चुके है :-


राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित खुराना साहब मलौट :

10 अप्रैल 2018 को साइक्लिंग शुरू की,
17 जून 2020 को बिना नागा 800 दिन पूरे करके ग़ैर-पेशेवर श्रेणी में विश्व रिकार्ड बनाया।

साइक्लिंग के ज़रिये नौजवानों को नशा छोड़ कर सेहत से जुड़ने का संदेश देते हैं,
मलौट से साईकल पर आस पास के शहरों में जाते हैं, करीब 70 किलोमीटर तक।

20 साल पुराने लाइलाज हो चुके पीठ दर्द को लगातार साइक्लिंग करके खुद ही ठीक किया।

मलौट साइक्लिंग क्लब के फाउंडर हैं, अब तक 150 से ज़्यादा नौजवान प्रेरणा लेकर साइक्लिंग शुरू कर चुके हैं।

20 किलोमीटर रोज़ाना, अब तक 16 हज़ार किलोमीटर से ज़्यादा साईकिल चला चुके,
चाहे बारिश हो, धुंध हो, धूप हो
8℃ डिग्री से 48℃ डिग्री तक साईकल चलाया।

साइक्लिंग को बढ़ावा देने और नौजवानों को नशों से दूर करने के लिए दिसम्बर 2019 में नई दिल्ली में भारत के स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन और दिल्ली बीजेपी प्रमुख मनोज तिवाड़ी और अंकपाली एनजीओ द्वारा “राष्ट्रीय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया,

2020 में पंजाब के खज़ाना मंत्री मनप्रीत सिंह बादल द्वारा “प्राइड ऑफ़ पंजाब” पुरस्कार,

2019 में एसडीएम मलौट द्वारा “द मोटिवेटर” पुरस्कार,

2018 में शिवपुरी मलौट द्वारा “गोल्ड साइक्लिस्ट” पुरस्कार,

2020 में साईकल राइडर क्लब मुक्तसर द्वारा “बेस्ट राइडर” पुरस्कार,

सगीत और साहित्य क्षेत्र में योगदान में लिए
2014 में यूथ आइकन पुरस्कार मिला।

आपकी नज़र में ज़िन्दगी ख़ुदा की एक बख्शिश है, इसे काटना नहीं, जीना है….

 ज़िन्दगी ज़िंदाबाद खुराना साहब को बहुत बहुत मुबारक उनके जीवन की कार्यशैली युवा वर्ग के लिए प्रेरणादायक है ..सुर संगीत और साईकल ज़िंदाबाद 

ज़िन्दगी ज़िंदाबाद…show must go…. on


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …