Home updates युद्ध

युद्ध

13 second read
0
0
4
युद्ध तो हर किसी के अंदर चल रहा है कुछ युद्ध दिखाई नई देते कभी कभी लगता है मुझे क्या होगा नही मुझे कुछ नही हो सकता लेकिन जिनके साथ होता है वो भी शायद यही सोचते थे लेकिन बात ये सत्य है
#जलते घर को देखने वालों 
फुस का छप्पड़ आपका है 
आग के पीछे तेज हवा है
आगे मुकदर आपका है 
उसके कत्ल पर मैं चुप था 
मेरा नम्बर अब आया है 
मेरे कत्ल पर आप चुप है 
#अगला नम्बर आपका है
समस्या है तो समाधान भी है सैकड़ो मिल दूर एक इंसान ने इस वायरस को बनाया लेकिन शायद लाखो मील दूर कोई इससे निजात पाने का फार्मूला भी ढूढ रहा होगा  नेकी के हाथ भी उठते है सेवा के प्रकल्प भी चलने लगते है यही मानवीय स्वभाव की खूबसूरत सोच है  उम्मीद जब तक जिंदा रहती है तब तक अविष्कार भी होते रहेंगे इंसान की सोच ने बहुत सुख के साधन बनाये है लेकिन इंसान अभी भी अधूरा है और शायद ये रहेगा एक होड़ है दौड़ है रफ्तार है जिस कारण हम आज इस हालात में है रात कितनी भी गहरी क्यो न हो सूरज निकलता जरूर है अब सोचना ये है कि ये रात कैसे कटे 
           घर आंगन में लोरी की प्रथा थी माँ का सिर पर हाथ फेरना ओर हमे नीद आना ये अहसास था हम सब के जीवन मे दुख में भी माँ शब्द ही मुँह से निकलता है माँ हर घर मे है सयंम के रूप में हम सब के दिल मे है 
#करुणा को जगाये कोरोना को हराये 
इस समय का प्रयोग करे राम नानक  चाणक्य गौतम विवेकानंद भगत सिंह जैसे विद्वानों की जीवनशैली हम सब के सामने है आओ अच्छे प्रेरणादायक सकारात्मक विचार सुने घर रह कर ओर आपने जीवन के प्रति चितन करे भविष्य के लिए नए रास्ते बनेंगे क्योकि अभी हवा पानी धरती सब हम सब के साथ है हम सब प्रगतिवादी सोच के साथ आगे बढेगे सिर्फ इस वक्त घर बैठे कर चितन मनन के हथियार के साथ जीत जायेगे यकीन मानना हम ही जीतेंगे खुद से कहो हम ही जीतेंगे ओर हम जीत रहे है मन के हारे हार है मन के जीते जीत …
#ज़िन्दगी ज़िंदाबाद ।।
Sanjivv Shaad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

खेलकूद से पैदा होती है अनुशासन की भावना: डा. संदीप गोयल

जीएनसी सिरसा में नैशनल स्पोर्ट्स डे पर हुआ आयोजन सिरसा: 29 अगस्त: व्यक्तित्व के सर्वांगीण …