अकस प्रकल्प समिति ने अक्स मुस्कान अभियान के तहत आज के प्रकल्प का आयोजन किया

एक सादे कार्यक्रम में डबवाली के लायंस क्लब अक्स ने क्लब संस्थापक राजकीय कष्ट निवारण एवं लोक संपर्क समिति सदस्य सतीश जग्गा के सानिध्य में शक्ति अनाथ आश्रम को दो आधुनिक व्हील चेयर्स तथा गमलों सहित पौधे भेंट किये।
क्लब अध्यक्ष अरविंदर सिंह मोंगा, पूर्व अध्यक्ष संदीप चावला, सचिव आशीष गर्ग, कोषाध्यक्ष ऋषि मित्तल, प्रकल्प अध्यक्ष लक्की गुप्ता और क्लब पदाधिकारियों ने आश्रम संचालकों को उपरोक्त व्हीलचेयर्स, गमले, पौधे आदि भेंट कर विश्वास दिलाया कि बेसहारा और अनाथ लोगों के लिए क्लब द्वारा लगातार दिया जा रहा सहयोग भविष्य में भी जारी रहेगा। क्लब प्रवक्ता डा. विकास गुंबर ने बताया कि क्लब सदस्य डा. प्रणव सचदेवा के सुझाव पर अमल करते हुए अकस प्रकल्प समिति ने अक्स मुस्कान अभियान के तहत आज के प्रकल्प का आयोजन किया था। समिति संयोजक पूर्व सरपंच रणजीत सिंह सावंतखेड़ा ने इस अवसर पर सभी का स्वागत किया तथा आश्रम प्रबंधक कालेरा ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अक्स संपूर्णा की महिला पदाधिकारी ममता जग्गा, गगन मोंगा तथा रिया गुप्ता ने सरोज चौधरी, प्रिया और सोनिया के साथ आश्रम में रह रही महिलाओं से मुलाकात कर उनका स्वास्थ्य जाना और उन्हें सकारात्मक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया। क्लब सदस्य सतीश गर्ग, देवांश, धीरज गर्ग और प्रणय द्वारा आश्रम में रह रहे भक्तों को फल भी वितरित किए गए । इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में प्रो. वीर चंद गुप्ता और चंदन गुप्ता भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि आश्रम में 104 बेसहारा भगत निवास कर रहे है और इनमे से 6 ऐसे हैं जिन्हे ये आधुनिक व्हील चेयर्स लाभाविंत करेंगी।

