Home News Point सप्तक कल्चरल सोसायटी रोहतक के कलाकारों ने अपने नाटक गधे की बारात की अपार सफलता के बाद एक नए नाटक सिडक्शन का कल दिल्ली के लिटिल थिएटर ग्रुप के मिनी सभागार में सफल मंचन किया।

सप्तक कल्चरल सोसायटी रोहतक के कलाकारों ने अपने नाटक गधे की बारात की अपार सफलता के बाद एक नए नाटक सिडक्शन का कल दिल्ली के लिटिल थिएटर ग्रुप के मिनी सभागार में सफल मंचन किया।

0 second read
0
0
35

सप्तक कल्चरल सोसायटी रोहतक के कलाकारों ने अपने नाटक गधे की बारात की अपार सफलता के बाद एक नए नाटक सिडक्शन का कल दिल्ली के लिटिल थिएटर ग्रुप के मिनी सभागार में सफल मंचन किया। नाटक का मंचन विजय सूरी राष्ट्रीय ड्रामा महोत्सव के अंतर्गत रूबरू थिएटर ग्रुप द्वारा करवाया गया जिसमे छह नाटकों का मंचन हुआ जिसमे से सभी नाटक दिल्ली के ही थे । सिर्फ एक ही नाटक दिल्ली के बाहर से चयनित किया गया जो की सेडक्शन था।


एंटन चेकोव के विख्यात नाटक सेडक्चन का निर्देशन विश्व दीपक त्रिखा ने किया जबकि प्रबंधन और प्रकाश नियंत्रण किया अविनाश सैनी ने। संगीत पक्ष में गिटार पर बैकग्राउंड म्यूजिक से नाटक को संवारा विकास रोहिल्ला ने। नाटक के मंच पर के कलाकारों में चेकोब की भूमिका निभाई स्वयं विश्व दीपक त्रिखा ने, पीटर बने अभिषेक, पति की भूमिका में थे कर्तव्य मग्गू और पत्नी की भूमिका निभाई तृप्ति मिश्र ने। गौर तलब है की कर्तव्य और तृप्ति दोनो ही स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स रोहतक के अभिनय के छात्र हैं और सभी अभिनेताओं ने अपने अपने किरदारों को दिल से किया।


समारोह की आयोजक आकाशवाणी की अधिकारी काजल सूरी ने नाटक की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए सारी टीम का उत्साह वर्धन किया और आने वाले वक्त में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। दर्शकों ने भी नाटक का पूरा लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…