गुरु नानक कॉलेज किल्लियांवाली में सेमिनार हॉल में आज प्रिंसिपल डॉ. सुरिंदर सिंह ठाकुर के निर्देशानुसार पी जी डिपार्टमेंट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स की ओर से बिजनेस क्विज का आयोजन किया गया। विभाग स्तरीय इस क्विज के लिए पहले एक लिखती परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें से चयनित 24 विद्यार्थियों को आज के क्विज के लिए 6 टीमों हाइब्रिड , कमोडिटीज, डिबेंचर्स, शेयर्स, म्युचुअल फंड्स और डेरिवेटिव्स में बांटा गया| जानकारी देते हुए हेड मैडम उषा गोयल ने बताया कि इस क्विज में विभिन्न विषयों जैसे स्लोगंस, ब्रांड एंबेसेडर, फाउंडेशन ईयर, प्रोडक्ट लोगो, प्रोडक्ट ऑफ़ कंपनीज, ओरिजन कंट्री, फुल फॉर्म्स आदि के आधार पर कुल 8 राउंड रखे गए जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम हाइब्रिड ने कुल 53 अंक के साथ पहला स्थान, कमोडिटीज ने 51 अंक के साथ दूसरा स्थान और डिबेंचर्स ने 27 अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया| टीम हाइब्रिड में बीकॉम प्रथम वर्ष से हेमलता, बीकॉम द्वितीय वर्ष से निशा, बीकॉम तृतीय वर्ष से नरोत्तम और एमकॉम प्रथम वर्ष से गुरपिंदर कौर, टीम कमोडिटीज में बीकॉम प्रथम वर्ष से राजन कंबोज और जैस्मिन , बीकॉम द्वितीय वर्ष से पारस चावला, बीकॉम तृतीय वर्ष से जसिका, टीम डिबेंचर्स में बीकॉम द्वितीय वर्ष से अलीशा और मयंक और बीकॉम तृतीय वर्ष से शुभम और अभिषेक ने भाग लिया| विजेताओं को प्रिंसिपल डॉक्टर सुरिंदर सिंह ठाकुर और विभाग के सभी अध्यापकों द्वारा सम्मानित किया गया| प्रिंसिपल डॉ सुरिंदर ठाकुर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि केवल किताबी ज्ञान उनको जिंदगी में सफलता नहीं देता और इसलिए उनको अपने करियर में सफलता प्राप्त करने के लिए व्यावहारिक ज्ञान इकट्ठे करने की ज्यादा जरूरत है| क्विज जैसी गतिविधियां बच्चों के मानसिक विकास के लिए अति आवश्यक है| उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया की अपनी जिंदगी में हर एक गतिविधि में भाग लेना ज्यादा महत्वपूर्ण है, जीत या हार आपकी प्रतिभा को ज्यादा या कम नहीं कर सकता लेकिन यह आपके लिए एक प्रोत्साहन के तौर पर काम करता है, इसलिए हमेशा जिंदगी में सीखते रहे और अपने विभिन्न क्षमताओं को निखारने की कोशिश करें| उन्होंने पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ बिज़नस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स के सभी अध्यापकों एवं क्विज मास्टर असिस्टेंट प्रो. आशीष बाघला को इस गतिविधि के आयोजन के लिए बधाई दी| आज के इस सत्र में कुल 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया| इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से एसोसिएट प्रो. डॉ. सीमा रानी, असिस्टेंट प्रो. प्रिंस सिंगला, असिस्टेंट प्रो. नेहा ठाकुर एवं असिस्टेंट प्रो. माणिक जिंदल उपस्थित रहे

