Home News Point 28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले राष्ट्रीय सेमीनार की तैयारियां संपन्न

28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले राष्ट्रीय सेमीनार की तैयारियां संपन्न

5 second read
0
1
294

सिरसा: 25 अक्तूबर:
पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सहयोग से पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के तत्वावधान में 28 अक्तूबर को पंचायत भवन, सिरसा में होने वाले राष्ट्रीय सेमिनार की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री व पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह सिरसा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में इन तैयारियों का जायज़ा लिया गया। यह जानकारी देते हुए पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के उपाध्यक्ष एवं सेमिनार संयोजक डा. हरविंदर सिंह सिरसा व पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सचिव सुरजीत सिरड़ी ने बताया कि ‘समकाल और पंजाबी साहित्य’ से संबंधित इस राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य वक्ता के तौर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के राष्ट्रीय महासचिव डा. सुखदेव सिंह ‘समकाल में लेखक की सामाजिक जवाबदेही’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस सेमिनार में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्रो. सरबजीत सिंह ‘पंजाबी समाज, ऐतिहासिक चुनौतियाँ एवं साहित्य’ विषय पर, गुरु हरगोबिंद पीजी कॉलेज, श्री गंगानगर के प्राचार्य डा. संदीप सिंह मुंडे ‘राजस्थान: पंजाबी भाषा एवं सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय पर, प्रसिद्ध कवि एवं प्रबुद्ध चिंतक डा. रतन सिंह ढिल्लों ‘हरियाणा: पंजाबी भाषा, साहित्य एवं सांस्कृतिक परिदृश्य’ विषय पर व हरियाणा प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष डा. सुभाष मानसा ‘सभ्याचारक अंतःसंवाद एवं हरियाणा का पंजाबी साहित्य’ विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय सेमिनार की अध्यक्षता पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के अध्यक्ष डा. लखविंदर सिंह जौहल, पूर्व अध्यक्ष प्रो. गुरभजन सिंह गिल, डा. सुखदेव सिंह सिरसा व महासचिव डा. गुरइकबाल सिंह करेंगे। इस अवसर पर छिन्दर कौर सिरसा के नव-प्रकाशित काव्य-संग्रह ‘भर जोबन बंदग़ी’, डा. कुलविंदर सिंह पदम ने नव-प्रकाशित नाटक ‘कूकदी कूंज, व डा. मंगल सिंह रतिया के नव-प्रकाशित काव्य-संग्रह ‘सुलगदे दरया’, का लोकार्पण भी किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सेमिनार में सहभागिता दर्ज़ करवाने वाले विद्यार्थियों, शोध-विद्यार्थियों, अध्यापकों, प्राध्यापकों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे। पंजाबी साहित्य अकाडमी, लुधियाना के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा. श्याम सुंदर दीप्ती, उपाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह सिरसा, पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री व सचिव सुरजीत सिरड़ी ने विद्यार्थियों, अध्यापकों एवं अन्य प्रबुद्धजन से 28 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे प्रारंभ होने वाले इस राष्ट्रीय सेमिनार में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाने हेतु नम्र-निवेदन किया है। इस बैठक में कुलवंत सिंह, हरभजन सिंह बेदी, डा. लखवीर सिंह, डा. हरविंदर सिंह सिरसा, सुरजीत सिरड़ी, परमानंद शास्त्री, रमेश शास्त्री, प्रकाश, सुरेश बरनवाल, नवनीत सिंह रेणू , अमरजीत सिंह, अनीश कुमार इत्यादि ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…