Home News Point वरच्युस क्लब ने शुरु किया पौधे रोपित व वितरित करने का अभियान, स्वर्ग भूमि में लगाए 100 पौधे

वरच्युस क्लब ने शुरु किया पौधे रोपित व वितरित करने का अभियान, स्वर्ग भूमि में लगाए 100 पौधे

1 second read
0
0
258

-आओ अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती माता का श्रृंगार करें: हरदेव गोरखी


डबवाली नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब इंडिया ने अपने स्थायी पेड़ पौधा बैंक प्रकल्प के तहत इस वर्ष भी पेड़-पौधे रोपित व वितरित करने का अभियान बुधवार को शुरु करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रथम चरण में डबवाली के स्वर्गभूमि (राम बाग) में 100 पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर क्लब के क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने कहा कि हमे पेड़ पौधों को अपना मित्र समझना चाहिए क्योंकि मित्र ही सुखदुख का साथी होता है। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती माता का श्रृंगार करना चाहिए ताकि मानव जीवन व पर्यावरण में सन्तुलन बना रहे। प्रोजेक्ट चेयरमैन व पर्यावरण चिंतक डा. बीर चंद गुप्ता ने बताया कि वरच्युस क्लब द्वारा वर्षों पूर्व पेड़ पौधा बैंक स्थापित किया था जिसके तहत लगातार हर वर्ष शहरवासियों के सहयोग से पौधारोपण व वितरित करने का कार्य किया जा रहा है।


क्लब के पीआरओ सोनू बजाज ने जानकारी देते हुए बताया कि वरच्युस क्लब के पेड़ पौधा बैंक में कोई भी व्यक्ति पेड़ पौधे दे सकता है और ले भी सकता है। प्रकल्प के तहत इस सीजन में भी विभिन्न स्थानों पर सैंकड़ों पौधे अलग-अलग स्थानों पर भी रोपित किए जाएंगे। सोनू बजाज ने यह भी बताया कि मानवता कल्याण को समर्पित नए सत्र में शहर के प्रमुख सीए एमएल ग्रोवर, भारत भूषण वधवा, पवन दुरेजा व विपिन बंसल ने वरच्युस क्लब में नए सदस्य के तौर पर सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सचिव नरेश शर्मा ,मल्ली ग्रोवर, प्रबंधक समिति से वेद कालड़ा, परमजीत कोचर, संतोष शर्मा, अनुशासन अधिकारी मनोज शर्मा, सुखविंदर चंदी, पवन दुरेजा ,विपिन, रिपु दमन शर्मा सविता, अंशु, स्वर्णजीत, नीलम, शकुंतला, मंजू दुरेजा, सरोज ,मंजू, गौरी, वीना, पूजा, रेशमा, रामकली व ऊषा सिंगला आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…