Home News Point जीएनसी सिरसा में प्रतिभा खोज के तहत ललित कला प्रतियोगिताएं हुईं संपन्न

जीएनसी सिरसा में प्रतिभा खोज के तहत ललित कला प्रतियोगिताएं हुईं संपन्न

0 second read
0
0
121

 

मेहंदी में अर्शदीप, कार्टूनिंग में श्वेता, पीपीटी में सुरभि, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी में शिवम रहे अव्वल
सिरसा: 10 अक्तूबर:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य डा. संदीप गोयल की अध्यक्षता व सांस्कृतिक समिति प्रभारी डा. स्मृति कंबोज के संयोजन में चल रहे कला तरंगिनी समारोह के अंतर्गत आयोजित प्रतिभा खोज प्रतियोगिताओं के दौरान साहित्यिक प्रतियोगिताओं के उपरान्त ललित कला प्रतियोगिताएं भी संपन्न कर ली गई हैं।

महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कला तरंगिनी समारोह 11 अक्तूबर को संपन्न होगा। आयोजित हो चुकी ललित कलाओं के अंतर्गत मेहँदी प्रतियोगिता में अर्शदीप, जिया, कुसुम; कार्टूनिंग में श्वेता झा, गौरव, रोहन; फोटोग्राफी में शिवम सेठी, विक्रम शर्मा, सुखवंत सिंह; वीडियोग्राफी में शिवम सेठी; ऑन द स्पॉट पेंटिंग में स्निग्धा पॉल, कुमकुम, संदेश; क्ले मॉडलिंग में डिंपल, अभिजीत, तनुष बंसल, पोस्टर मेकिंग में स्निग्धा पॉल, राहुल कुमार, तमसा; पीपीटी में सुरभि, पीयूष, भावना क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। इन प्रतियोगिताओं के दौरान डा. वीणा रहेजा, प्रो. भारत भूषण, डा. प्रीति मोंगा, डा. साक्षी मेहता व डा. मंजू मेहता ने निर्णायकमंडल की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य डा. संदीप गोयल ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को मुबारकबाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, सफल, समृद्ध, स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। इन प्रतियोगिताओं के आयोजन में सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों डा. स्मृति कंबोज, डा. अनुदीप गोयल, डा.हरविंदर कौर, डा. कर्मजीत कौर, डा. मंजू गंडा, डा. साक्षी मेहता, प्रो. सीमा रानी, डा. मंजू मेहता, प्रो. पवनवीर कौर, डा. शोभा रानी, प्रो. अमनदीप कौर, डा. पूनम सेतिया, डा. मीनू रानी, प्रो. राज रानी, डा. किरण बाला, प्रो. पारुल कुमार व तबलावादक कर्मवीर कौशिक इत्यादि ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…