Home News Point मुल्तान सभा के सदस्यों ने नववर्ष के शुभारंभ पर नंदीशाला डबवाली में पहुंचकर गौ सेवा की

मुल्तान सभा के सदस्यों ने नववर्ष के शुभारंभ पर नंदीशाला डबवाली में पहुंचकर गौ सेवा की

0 second read
0
0
87
सभा द्वारा 12 जनवरी को मैहता धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा लोहड़ी उत्सव
डबवाली
नवगठित मुल्तान सभा के सदस्य नववर्ष के शुभारंभ पर नंदीशाला डबवाली में पहुंचकर गौ सेवा की व कपिला गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी सदस्यों ने गौमाता को गुड़ व हरा चारा डाला व सामूहिक रूप से गौमाता की आरती में भी भाग लेकर सभी परिवारों की खुशहाली व मजबूती के लिए प्रार्थना की। मुल्तान सभा के बैनर तले एकत्रित होकर दान पुण्य के लिए पहुंचे सभी संस्था सदस्यों में बहुत ही उत्साह व एकता की भावना नजर आई।
यह जानकारी देते हुए सभा प्रधान आशीष मैहता व सचिव भजन मैहता ने बताया कि सदस्यों का यह उत्साह आगे भी जारी रहेगा तथा ईश्वर के आशीर्वाद से संस्था मुलतानी भाषा बोलने वाले सभी परिवारों में  एकजुटता बनाए रखने के अपने उद्देश्य में सफल होगी। उन्होंने बताया कि सदस्यों द्वारा सभा के उपाध्यक्ष संजय मेहता के आह्वान पर लोहड़ी कार्यक्रम को लेकर मुल्तानी भाषा में चर्चा की। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मुल्तान सभा द्वारा 12 जनवरी को मैहता धर्मशाला में लोहड़ी उत्सव शाम 6 बजे से 7 बजे तक मनाया जाएगा। इसमें सभा के सभी सदस्यों को भागीदारी करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…