Home News Point प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ के आकस्मिक निधन पर जताया शोक

0 second read
0
0
63

सिरसा: 4 जनवरी:
हरियाणा प्रगतिशील लेखक संघ; पंजाबी लेखक सभा, सिरसा; प्रगतिशील लेखक संघ, सिरसा
व संवाद सिरसा ने अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) हरियाणा राज्य इकाई के संरक्षक, अंग्रेजी, हिंदी एवं उर्दू के प्रख्यात शायर, अंग्रेज़ी विभाग, राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा से सेवानिवृत्त प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ के आकस्मिक निधन पर अत्यंत शोक की अभिव्यक्ति करते हुए प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ के पारिवारिक सदस्यों, मित्रों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति एवं गहन संवेदनाएं व्यक्त की हैं। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ (प्रलेस) के केंद्रीय अध्यक्षमंडल सदस्य का. स्वर्ण सिंह विर्क, सचिवमंडल सदस्य एवं हरियाणा राज्य इकाई के महासचिव डा. हरविंदर सिंह सिरसा, उपाध्यक्ष प्रो. हरभगवान चावला, वित्त सचिव सुरजीत सिंह रेणू, पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के अध्यक्ष परमानंद शास्त्री, सचिव सुरजीत सिंह सिरड़ी, वित्त सचिव अनीश कुमार, प्रलेस सिरसा के अध्यक्ष डा. गुरप्रीत सिंह सिंधरा, सचिव डा. शेर चंद, पूर्व अधयक्ष रमेश शास्त्री व संवाद सिरसा के समस्त सदस्यों ने कहा है कि प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ के आकस्मिक निधन से शैक्षिक जगत एवं प्रगतिशील साहित्यिक आंदोलन की जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है। शिक्षा, प्रगतिशील साहित्य एवं चिंतन के क्षेत्र में प्रदत्त बहुमूल्य योगदान हेतु प्रो. आर. पी. सेठी ‘कमाल’ की स्मृति सदैव बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…