जीएनसी सिरसा में 14 जनवरी से कक्षाएं शुरू
सिरसा: 10 जनवरी:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में पहले, तीसरे और पांचवें सत्र की कक्षाओं की परीक्षाएं 13 जनवरी को संपन्न हो जाएंगी और इन परीक्षाओं के संपन्न होते ही तत्पश्चात अगले दिन 14 जनवरी (मंगलवार) से ही दूसरे, चौथे और छठे सत्र की कक्षाएं विधिवत रूप से शुरू हो जाएंगी। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस आशय के दिशानिर्देश जारी करते हुए कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने समयसारिणी प्रभारी और सभी विभागाध्यक्षों को कहा है कि वह यथासमय सभी विद्यार्थियों को उनकी समयसारिणी से अवगत करवाते हुए 14 जनवरी से कक्षाओं में उनकी उपस्थिति को सुनिश्चित बनाए जाने हेतु हर संभव प्रयास करें। प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने सभी विद्यार्थियों का 14 जनवरी से अपनी कक्षाएं नियमित रूप से लगाए जाने का आह्वान करते हुए उन्हें सचेत किया है कि लगातार छः दिन कक्षा से अनुपस्थित रहने की वजह से उनका नाम कट सकता है। इसलिए ऐसी किसी भी प्रकार की मुश्किल को टालने हेतु सभी विद्यार्थी 14 जनवरी से कक्षाओं में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज़ करवाएं।

