Home News Point अपनी स्मृद्ध संस्कृति को कभी न भूले और प्राचीन त्योहारों को हमेशा खुशी से मनाएं: परमजीत कोचर

अपनी स्मृद्ध संस्कृति को कभी न भूले और प्राचीन त्योहारों को हमेशा खुशी से मनाएं: परमजीत कोचर

1 second read
0
0
49
बाबा फरीद कम्प्युटर सेंटर में धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार

डबवाली
रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित बाबा फरीद कम्प्युटर सेंटर में डायरेक्टर सुमन बिश्नोई की अध्यक्षता में लोहड़ी पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सुमन चौधरी व विनोद चौधरी मुख्य अतिथि एवं रिटायर्ड एजीएम परमजीत कोचर विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए
संबोधन में परमजीत कोचर ने कहा कि लोहड़ी का पर्व हम धूमधाम से इसलिए मनाते हैं कि ताकि हम अपनी परंपरा, संस्कृति और अपनी जड़ों से जुड़े रहें। पढाई के साथ-साथ शिक्षण संस्थाओं का दायित्व बनता है कि वह बच्चों को हमारे पारंपरिक त्योहारों व प्राचीन सभ्यता के भी बताएं। इससे चरित्र व व्यक्तित्व का निर्माण होता है और व्यक्ति से समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी समृद्ध संस्कृति को कभी न भूले और त्योहारों को अपने परिजनों के साथ मिलकर जरूर मनाएं। वहीं, डायरेक्टर सुमन बिश्नोई ने उपस्थित विद्यार्थियों को लोहड़ी का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि लोहड़ी उत्तरी भारत में मनाया जाने वाला लोकप्रिय त्यौहार है। इसे सर्दियां खत्म होने का प्रतीक भी माना जाता है।
बाद में सभी ने लोहड़ी के अलाव में तिल डालकर सबके लिए सुख स्मृद्धि की कामना की। एक दूसरे को बधाई देते हुए पर्व की खुशियों को साझा किया। छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, डांस गिद्धा पर आधारित शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से धमाल मचाई। सुंदर मुंदरिए गीत भी गाया गया व अनेक विद्यार्थियों ने लोहड़ी से संबंधित कविताएं सुनाई। अंत में विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरी प्राप्त करने वाले सेंटर के 6 विद्यार्थियों को केंद्र की ओर से विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…