–देखते ही बन रहा था बड़ी संख्या में जुटे मुल्तानी परिवारों का उत्साह
डबवाली
मुल्तान सभा द्वारा मैहता धर्मशाला में लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सभा सदस्य अपने-अपने परिवारों के साथ लोहड़ी उत्सव में शामिल हुए व नाच-गाकर एक दूसरे के साथ त्यौहार की खुशियों को साझा किया। बड़ी संख्या में उत्सव में शामिल हुए मुल्तानी परिवारों की खुशी व उत्साह देखते ही बन रहा था।
धर्मशाला प्रांगण में एक बड़ा अलाव जलाकर सभी ने उसमें तिल डालकर सबके लिए सुख स्मृद्धि की कामना की। महिलाओं व बच्चों ने इसमें उत्साह के साथ भाग लेते हुए मुल्तानी भाषा में गीत संगीत व कविताओं की प्रस्तुतियां दी। श्री मति कृष्णा रानी, सीमा रानी व झलक ने मुल्तानी बोलियां, छवि, टिवंकल, डोयेल, फराया मैहता, हुनर ने डांस एवं विनोद मैहता, अनिल मैहता ने मुल्तानी चुटकुले सुनाते हुए समां बांध दिया। सुशील मैहता, पवन मुंजाल व रोजी मैहता ने मुल्तानी गीत सुनाए। मुल्तानी भाषा के प्रचार में जुटे मोटिवेशनल स्पीकर सुरेश मुटरेजा विशेष तौर पर दिल्ली से जुड़े और सभी उपस्थित लोगों को मुल्तानी भाषा से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मुल्तान सभा गठन के लिए संरक्षक सतपाल जग्गा की सराहना करते हुए सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम का संचालन जिंकल मैहता ने बखूबी किया।

प्रधान आशीष मैहता ने कहा कि मुल्तानी भाषा बोलने वाले बिरादरी के सभी लोगों को एकजुट करने के लिए सभा का गठन किया गया है। वास्तव में मुल्तान सभा एक संस्था नहीं बल्कि परिवार है। मुल्तानी भाषा बोलने वाले डबवाली क्षेत्र के सभी परिवारों को मुल्तान सभा के साथ जोड़ा जा रहा है। वर्तमान दौर में एकजुटता ही एक ऐसा जरिया है जिससे हम सब मिलकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने सभी सदस्यों से आह्वान किया कि घर में अपने बच्चों के साथ मुल्तानी भाषा में बात करें ताकि वे अपने बुजुर्गों की भाषा को कभी नहीं भूले और पीढ़ी दर पीढ़ी यह आगे बढ़ता रहे। इससे हमारी विरासत सदियों तक जिंदा रहेगी। सभा के उप प्रधान संजय मैहता व सचिव भजन मैहता ने समारोह में पहुंचे सभी परिवारों का मुल्तानी भाषा में धन्यवाद किया और उन्हें भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेते रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर हकीकत मैहता, कालू राम मैहता, चरणजीत मैहता, सुरेश लांबा, संजय मैहता टिंकु, कृष्ण मैहता, विंकल मैहता,डा. लोकेश्वर वधवा, सीए रजत मैहता, डा. प्रशांत मैहता, लेक्चरर सुनील मैहता, पंकज मैहता, भुवनेश मैहता, वीरेंद्र मैहता, सतीश मैहता, सौरभ मैहता, साहिल मैहता, तिलक मैहता, अनिल मैहता, राजा मैहता, गिरीश मैहता, लवकेश मैहता, जयंत जग्गा, आकाश मैहता, पूर्व पार्षद लवली मैहता, राजू मैहता, तरूण मैहता, अजय मुंजाल, जेई जगदीश मैहता, पवन मैहता सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग परिवार सहित शामिल हुए।