–हरियाणा राज्य में स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना कर स्वर्णकारों के हित में योजनाएं लागू की जाएं: सोनी

डबवाली अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ द्वारा गोल बाजार स्थित चौ. देवीलाल कॉम्प्लेक्स के नजदीक संघ के राष्ट्रीय संयोजक रविंद्र कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित कर नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई गई। इसमें विधायक आदित्य देवीलाल मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तरपाल सोनी, राष्ट्रीय प्रतिनिधि अशोक कंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सोनी, हरमेल सिंह जोड़ा, जिला सिरसा प्रधान हेमंत सोनी, सिरसा तहसील प्रधान भगवान दास, बठिंडा तहसील प्रधान भोला सिंह सदयोड़ा विशिष्ट अतिथि थे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छत्तरपाल सोनी, राष्ट्रीय प्रतिनिधि अशोक कंडा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजबीर सोनी ने महाराजा अजमीढ़ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अन्य अतिथियों ने भी पुष्प अर्पित कर महाराजा अजमीढ़ जी को नमन किया। तत्पश्चात नए पदाधिकारियों प्रदेश महासचिव सुखविंद्र सूर्या, जिला सिरसा कार्यकारी प्रधान गुरमेल सिंह जोड़ा, जिला सिरसा उपाध्यक्ष लाभ सिंह शींह, तहसील प्रधान डबवाली जगसीर सिंह कंडा, तहसील कार्यकारी प्रधान मोहन लाल जोड़ा व नरेंद्र सिंह काला खुरमी, तहसील उपप्रधान नपिंद्र सिंह मसोन, मलकीत सिंह खुरमी व सतपाल जोड़ा, तहसील महासचिव संदीप सिंह कंडा व सुखदेव सिंह जोड़ा देसूवाले, तहसील प्रेस प्रवक्ता बहादुर सिंह ढल्ला, डबवाली शहरी प्रधान हरदेव सिंह जोड़ा गोरखी व कार्यकारी प्रधान जगदीश सिंह खुरमी को शपथ ग्रहण करवाई गई। इनके अलावा रामकुमार मसोन गंगा वाले, दर्शन सिंह ढल्ला, हरमेश सिंह कंडा, गुरचरण सिंह नंबरदार को डबवाली तहसील सरप्रस्त बनाया गया है।
संबोधन में छत्तरपाल सोनी ने स्वर्णकारों को आने वाली दिक्कतों पर चर्चा करते हुए कहा कि जब कोई व्यक्ति स्वर्णकार को सोना बेच कर जाता है तो बाद में वह सोना चोरीशुदा पाए जाने पर उसकी रिकवरी स्वर्णकार की बजाय चोरी करने वाले व्यक्ति से की जानी चाहिए। ऐसे मामलों को स्वर्णकारों पर लगने वाली धारा 410, 411 को रद्द किया जाना चाहिए। राजबीर सोनी ने कहा कि हरियाणा राज्य में स्वर्णकार कला बोर्ड की स्थापना कर स्वर्णकारों के हित में योजनाओं को लागू किया जाए।
वहीं, विधायक आदित्य देवीलाल ने कहा कि वे स्वर्णकार कला बोर्ड के गठन व स्वर्णकारों की अन्य मांगों को लेकर विधानसभा में मांग उठा कर उन्हें सरकार से पूरा करवाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने स्वर्णकार संघ के नए बने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने बेहतरीन कार्यक्रम आयोजन के लिए अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ की सराहना की। इस अवसर पर स्वर्णकार संघ की ओर से विधायक आदित्य देवीलाल को पगड़ी व सिरोपा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नेशनल रोलर स्केटिंग में कांस्य पदक जीत कर स्वर्णकार समाज का नाम रोशन करने वाली डबवाली की बेटियों हरमनप्रीत पुत्री कुलदीप सिंह ढल्ला एवं प्रभगुण पुत्री पवन दीप सिंह को भी स्वर्णकार संघ द्वारा सम्मानित किया गया व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए दोनों बेटियों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इसके पश्चात ढोल नगाड़े व पटाखे छोड़ते हुए व मुख्य बाजारों में पैदल यात्रा करते हुए सभी नए पदाधिकारियों को सम्मान सहित उनके प्रतिष्ठानों तक पहुंचाया गया। इस मौके पर लड्डू भी बांटे गए। बाद में सभी अतिथियों व स्वर्णकारों को ओम होटल में प्रीति भोज करवाया गया।
कार्यक्रम में चरण सिंह सदयोड़ा, गुरमेल सिंह सदयोड़ा, भोला सिंह चिताईवाला, शैलेंद्र जोड़ा, बिंद्र सिंह कंडा, कौर सिंह जोड़ा, दर्शी शींह, कर्मजीत सिंह मसोन, रिंकु सोनी, गिन्नी कंडा, कर्ण सूर्या, गुरमेल सिंह शींह, लाभचंद सोनी, महेंद्र सोनी मसीतां, दलेर सिंह जोड़ा, गुरबचन सिंह कंडा, हैप्पी सिंह डोड़, जवाहर सिंह खुरमी, प्रिंस खुरमी, गुरप्रीत सिंह, अवतार ढल्ला, बिट्टी ढल्ला, काला सदयोड़ा, प्रधान नीटा जोड़ा, कुलदीप ढल्ला, बिंद्र ढल्ला, रणजीत सिंह जोड़ा, गुरचरण सिंह कालझरानी, बिंद्र सिंह कालझरानी, पम्मी मसोन, लखबीर खुरमी, रिंकु खिप्पल, भारत सोनी, सतपाल सोनी के अलावा अन्य गणमान्य लोगों में संदीप गर्ग, गौरव मोंगा, मंजीत सिंह पूर्व पार्षद, अंजु बाला पूर्व पार्षद, ऊषा वर्मा, कुलदीप कौर सहित बड़ी संख्या में अन्य स्वर्णकार मौजूद थे।

