Home News Point जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएनसी सिरसा की टीम रही अव्वल

जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जीएनसी सिरसा की टीम रही अव्वल

0 second read
0
0
38

सिरसा: 29 जनवरी:
जननायक चौधरी देवीलाल विद्यापीठ, सिरसा में आयोजित पांच दिवसीय जिला स्तरीय रेड क्रॉस शिविर के दौरान हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा की टीम ने प्रथम स्थान अर्जित कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह के संरक्षण व रेड क्रॉस प्रकोष्ठ प्रभारी डा. सत्यपॉल के संयोजन में बीएससी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थी स्निग्धा पॉल, मुस्कान, जिया, नवदीप सिंह, अर्पित शर्मा एवं बीए द्वितीय वर्ष की प्रियंका ने इस शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज़ करवाते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लिया और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में स्निग्धा पॉल, मुस्कान एवं नवदीप सिंह पर आधारित टीम ने प्रथम स्थान अर्जित किया। इन विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह, रेड क्रॉस प्रकोष्ठ प्रभारी डा. सत्यपॉल, जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. जीत राम शर्मा, डा. रमेश सोनी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने मुबारकबाद प्रदान करते हुए इनके सफ़ल, सुखद, समृद्ध, स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…