Home News Point जीएनसी सिरसा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रोजगार वित्त पोषण पर हुई कार्यशाला

जीएनसी सिरसा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स व रोजगार वित्त पोषण पर हुई कार्यशाला

0 second read
0
0
94

सिरसा: 14 फरवरी:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में महिला प्रकोष्ठ एवं प्लेसमेंट सैल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के अंतिम दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के प्रभावी उपयोग व प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्त पोषण विषयों पर चर्चा का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा. मीत व प्लेसमेंट सैल प्रभारी डा. साक्षी मेहता के संयोजन में आयोजित हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। दूसरे दिन के प्रथम सत्र में राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के कम्प्यूटर अनुदेशक कुलदीप अरोड़ा ने मुख्य प्रशिक्षिक के तौर पर शिरकत की। अपने व्याख्यान में कुलदीप अरोड़ा ने डिजिटल युग में सोशल मीडिया के सही उपयोग और उसके लाभों के प्रति विस्तार सहित जानकारी प्रदान की। उन्होंने लिंक्डइन, इंस्टाग्राम, फेसबुक मार्केटप्लेस और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स का सही रणनीति के साथ उपयोग कर करियर ग्रोथ, ब्रांडिंग और व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने की विधियों से विस्तार सहित अवगत करवाया। कुलदीप अरोड़ा ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की विशेषताओं, उपयोगिता और सफलता के लिए जरूरी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यशाला के दूसरे एवं अंतिम सत्र में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्त पोषण पर चर्चा का आयोजन किया गया जिसमें जीएनसी सिरसा के अर्थशास्त्र विभाग के सहा. प्रो. अमनदीप ने उद्यमियों और स्टार्टअप फाउंडर्स को वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया को विस्तार व्याख्यायित किया। उन्होंने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु इस योजना के तहत सरकार उत्पादन और सेवा क्षेत्र की इकाइयों को उच्चानुदान प्रदान कर रही है। उन्होंने बैंक से ऋण लेने हेतु प्रस्तुत की जाने वाली विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया से अवगत करवाते हुए वित्त पोषण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेजों और सफल आवेदन के लिए जरूरी सुझाव भी प्रदान किए। उपस्थितजन द्वारा संबधित विषयों के बारे में पूछे गए प्रश्नों के सटीक उत्तर देते हुए कम्प्यूटर अनुदेशक कुलदीप अरोड़ा और सहा. प्रो. अमनदीप ने उनकी जिज्ञासा की आपूर्ति की।


इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने ऐसे सार्थक, उपयोगी एवं व्यवहारिक आयोजन हेतु आयोजकों के प्रति साधुवाद व्यक्त करते हुए ऐसे ज्ञानवर्धक और रोजगारोन्मुख आयोजनों की निरन्तरता को बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यशाला का संचालन डा. मीत व डा. साक्षी मेहता ने किया। कार्यशाला में डा.नवीन मक्कड़, डा. इंदिरा जाखड़, परमजीत कौर, डा. शोभा, मनदीप कौर, राज कुमारी सिहाग, जितेंद्र, निशा इत्यादि सहित विभिन्न उद्योगों के लिए रुचित उद्यमी, व्यवसायी, स्टार्टअप फाउंडर्स और इच्छुक विद्यार्थी विशाल संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…