Home News Point मातृ-भाषा के प्रति कृतज्ञता हमारा परम्-दायित्व: प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह

मातृ-भाषा के प्रति कृतज्ञता हमारा परम्-दायित्व: प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह

8 second read
0
0
122

 

व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास हेतु मातृ-भाषा की भूमिका अहम एवं निर्णायक: डा. हरविंदर सिंह

जीएनसी सिरसा में अंतरराष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस के अवसर पर हुई पंजाबी हस्तलिखित प्रतियोगिता

मुस्कान प्रथम, पूनम द्वितीय, रमनप्रीत व सिमरन रहीं तृतीय

कुलविंदर व ख़्वाहिश को मिला सांत्वना पुरस्कार
सिरसा: 21 फरवरी:


अंतरराष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस के अवसर पर राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में पंजाबी विषय परिषद के तत्वावधान में पंजाबी हस्तलिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पंजाबी विषय परिषद प्रभारी डा. हरविंदर कौर एवं सह-प्रभारी डा. लखवीर सिंह के संयोजन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह एवं पंजाबी विभागाध्यक्ष डा. हरविंदर सिंह ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में डा. हरविंदर सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस के इतिहास, महत्व एवं इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए अंतरराष्ट्रीय मातृ-भाषा दिवस की सभी उपस्थितजन को मुबारकबाद प्रदान की। उन्होंने कहा कि बांग्ला भाषिक आंदोलन के दौरान 21 फरवरी 1952 को मातृ भाषा समर्थकों की हुई शहादत के सम्मानस्वरूप 1999 में इस दिन को यूनेस्को द्वारा अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस के तौर पर मान्यता प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में मातृ-भाषा की भूमिका यकीनन ही अहम एवं निर्णायक रहती है। इस उपरांत आयोजित पंजाबी हस्तलिखित प्रतियोगिता में मुस्कान ने प्रथम, पूनम रानी ने द्वितीय व रमनप्रीत कौर एवं सिमरन ने तृतीय पुरस्कार अर्जित किया। कुलविंदर कौर व ख़्वाहिश हांडा को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान डा. लखवीर सिंह व डा. अमनदीप कौर ने निर्णायकमंडल की भूमिका का निर्वहन किया। इस अवसर पर पंजाबी के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिनाम कवि पद्मश्री डा. सुरजीत पातर के साथ डा. हरविंदर सिंह द्वारा पंजाबी भाषा, साहित्य एवं संस्कृति से संबंधित की गई मुलाकात की वीडियो रिकॉर्डिंग भी प्रदर्शित की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने कहा कि मातृ-भाषा के प्रति सदैव कृतज्ञता हमारा परम्-कर्त्तव्य बनता है। उन्होंने उपस्थितजन को मातृ-भाषा दिवस की मुबारकबाद प्रदान करते हुए विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को मुबारकबाद प्रदान की और उन्हें पुरस्कृत किया। इस कार्यक्रम के आयोजन में डा. हरविंदर सिंह, डा. हरविंदर कौर, डा. लखवीर सिंह, डा. अमनदीप कौर, कुलदीप अरोड़ा, जितेंद्र कुमार व पंजाबी विषय परिषद के पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर पंजाबी विषय परिषद प्रभारी डा. हरविंदर कौर ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायकमंडल के सदस्यों व अन्य उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…