डबवाली
डबवाली निवासी राकेश कुमार शर्मा ने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेते हुए लोंग जंप में चौथी बार गोल्ड मेडल जीतने पर वरच्युस क्लब की प्रबंधक समिति व सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं देते हुए खुशी का इजहार किया है।

यह चैंपियनशिप 19 फरवरी से 21 फरवरी तक चंडीगढ़ स्थित स्पोर्टस कॉम्पलैक्स में आयोजित की गई थी।
क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने कहा कि नहरी विभाग में कार्यरत राकेश कुमार शर्मा सभी खिलाड़ियों के लिए प्रेरणीय बन गए हैं। 50 वर्ष से अधिक आयु में भी खेलों में सक्रिय रहना व बड़ी प्रतियोगिताओं में मैडल जीतना उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा व फिटनेस का प्रमाण है। क्लब प्रधान हरदेव गोरखी ने कहा कि वरच्युस क्लब द्वारा राकेश शर्मा ने खेल क्षेत्र में डबवाली का नाम रोशन किया है, उन्हें क्लब द्वारा आगामी समारोह में वरच्युस अवार्ड देकर सम्मानित किया जाएगा।

पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि उक्त चैंपियनशिप हर वर्ष आयोजित की जाती है व इसमें पूरे देश के सरकारी कर्मचारी खिलाड़ी के तौर पर भाग लेते हैं।
उक्त चैंपियनशिप 50 से 60 वर्ष आयु वर्ग के लोंग जंप इवेंट में 19 खिलाड़ियों को पछाडते हुए 5.42 मीटर जंप लगाकर गोल्ड मेडल हासिल किया। बता दें कि इस चैंपियनशिप में वर्ष 2021 से 5.57 मीटर की लंबी कूद का रिकॉर्ड भी आज तक राकेश कुमार शर्मा के नाम पर चला आ रहा है। इससे पहले भी राष्ट्रीय स्पर्धाओं में वह अनेक गोल्ड मेडल जीत कर डबवाली का नाम रोशन कर चुके हैं।