Home News Point राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसीतां में प्रवेश उत्सव का आगाज, स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय में 35 पंखे दान किए

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसीतां में प्रवेश उत्सव का आगाज, स्टाफ सदस्यों ने विद्यालय में 35 पंखे दान किए

1 second read
0
0
76

डबवाली
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसीतां में सोमवार को स्टाफ सदस्यों द्वारा विद्यालय में 35 पंखे दान करके प्रवेश उत्सव का आगाज किया गया ताकि नए सत्र 2025-26 में गर्मी में विद्यालय के बच्चों को कक्षाओं में बेहतर सुविधा मिले। विद्यालय प्रिंसिपल डा. निर्मल सिंह ने पंखें दान करने के लिए समस्त स्टाफ का धन्यवाद करते हुए बताया कि नए सत्र में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं जैसे पीने के लिए स्वच्छ  व ठंडा  पानी, बिजली ,खेल के मैदान आदि को और दुरुस्त किया जा रहा है। कक्षाओं को खूबसूरत बनाने हेतु साफ सफाई के अलावा रंग रोगन भी करवाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि नामांकन अभियान हेतु अध्यापकों द्वारा पूरे गांव का सर्वे किया गया और बच्चों को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय  मसीतां में दाखिला लेने हेतु प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायत मसीतां व स्कूल प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के साथ मिलकर नए सत्र में अधिक से अधिक प्रवेश का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल में आर्ट्स के साथ-साथ विज्ञान स्ट्रीम भी चल रही है, जिसके लिए फ्लेक्स और पंफ्लैट छपवाए जा रहे हैं ताकि सभी अभिभावकों तक जानकारी पहुंचाकर ज्यादा से ज्यादा बच्चों का विद्यालय में दाखिला सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…