Home News Point वरच्युस क्लब द्वारा संचालित ‘वरच्युस बुक बैंक’ ने अपना कार्य शुरु किया

वरच्युस क्लब द्वारा संचालित ‘वरच्युस बुक बैंक’ ने अपना कार्य शुरु किया

2 second read
0
0
86

9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के जरुरतमंद विद्यार्थियों को  किताबे उपलब्ध करवाएगा बुक बैंक

 

डबवाली स्कूलों व कॉलेजों में दाखिले शुरु होने के साथ ही वरच्युस क्लब द्वारा संचालित ‘वरच्युस बुक बैंक’ ने भी अपना कार्य शुरु कर दिया है। इसके तहत 9वीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के जरूरतमंद विद्यार्थियों को क्लब द्वारा हर विषय की किताबें उपलब्ध करवाई जाएंगी।


क्लब सचिव नरेश शर्मा ने बताया कि वरच्युस बुक बैंक स्थापित करने का उद्देश्य यह है कि बिना किताबों के कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। जरूरतमंद विद्यार्थी वरच्युस बुक बैंक से प्राप्त कर पाएंगे और जो विद्यार्थी परीक्षा उतीर्ण कर अगली कक्षा में जा चुके हैं वह अपनी पुरानी किताबें बुक बैंक में जमा करवा सकेंगे। इसके लिए रेलवे रोड पर स्थित वरच्युस भवन में प्रतिदिन शाम 6 बजे से 7 बजे तक विद्यार्थी जमा करवा सकते हैं। स्कूली किताबों के साथ-साथ प्रवेश परीक्षाओं की किताबें भी बुक बैंक में जमा करवाई जा सकेंगी। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी स्कूली किताबें प्राप्त करना चाहते हैं वह भी अपना नाम लिखवा सकते हैं। क्लब द्वारा पुरानी किताबों के साथ-साथ जरुरत अनुसार नई किताबें भी जरूरतमंद विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जाएंगी। ‘वरच्युस बुक बैंक’ प्रकल्प क्लब पदाधिकारी सोनू बजाज व बीरचंद गुप्ता को प्रकल्प प्रमुख नियुक्त किया गया है।
सोनू बजाज ने बताया कि पिछले वर्ष  ‘वरच्युस बुक बैंक’ के माध्यम से 67 विद्यार्थियों को वरच्युस क्लब द्वारा किताबें उपलब्ध करवाई गई थी। इसके अलावा 31 छात्राओं में पाठ्य सामग्री के साथ स्कूल बैग, वाटर बॉटल व स्टेशनरी का सामान क्लब द्वारा वितरित किया था। इस वर्ष भी आगामी अप्रैल माह में बुक बैंक के अलावा 51 जरूरतमंद छात्राओं को उपरोक्त सामान वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…