Home News Point अर्न व्हाइल लर्न से महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन – डॉ कुलदीप कौर आनंद

अर्न व्हाइल लर्न से महाविद्यालय की छात्राओं को मिलेगा आर्थिक स्वावलंबन – डॉ कुलदीप कौर आनंद

2 second read
0
0
40

माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय में मिराज-2025 फैशन शो का आयोजन

माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय औढां के फ़ैशन डिजाइन विभाग के द्वारा “फैशन मिराज-2025″ फैशन शो का आयोजन किया गया।‌ फैशन शो का शुभारंभ कार्यक्रम की मुख्यातिथि माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान औढ़ा की प्रबंध निदेशिका डॉ कुलदीप कौर आनंद  ने किया ।‌ उन्होने अपने संबोधन में कहा कि इस फैशन शो का मुख्य उद्देश्य फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं के द्वारा तैयार की गई विभिन्न परिधानों  का प्रदर्शन करना।‌ उन्होने कहा कि ऐसा मंच प्रदान करके छात्राओं की इस कला को व्यावसायिक दिशा प्रदान की जा सकती है व उन्हें आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर किया जा सकता है। कार्यक्रम के प्रारंभ में चंडीगढ़ की मशहूर गायिका प्रेरणा कालिया के बैंड की मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्रस्तुति के साथ हुआ। फैशन शो में कुल चार राउंड रखे गए जोकि रैम्प वॉक, फार्मल रनवे, थीम ड्रेस राउंड व सर्किट रनवे थे।
इस फैशन शो में महाविद्यालय की कुल 50 फैशन डिजाइनर छात्राओं ने हिस्सा लिया।‌ चारों राउंड के बाद शार्ट लिस्ट मॉडल से निर्णायक मंडल ने प्रश्न पूछे जिनके आधार पर तीन विजेता छात्राओं का चयन किया गया। मिस फैशनिस्टा बी एसी द्वितीय वर्ष की किरण, बी ए प्रथम वर्ष की छात्रा मनजीत कौर        सी इंस्टा व बी ए प्रथम वर्ष की जीया रनवे स्कालर का खिताब जीता। फैशन शो में निर्णायक मंडल की भूमिका में पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से निहारिका, जानी मानी मैकअप आर्टिस्ट मेघा छाबड़ा, शालिनी सहगल व मैकअप आर्टिस्ट प्रिति बग्गा रही।  इलाके के विभिन्न गांवों से 500 से अधिक अभिभावकों व छात्राओं ने इस फैशन शो का आनंद उठाया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि मनवीन गुलाटी, माता हरकी देवी टोडलर्स वर्ल्ड की सभी शाखाओं की प्राचार्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के समापन पर डॉ कुलदीप कौर आनंद ने माता हरकी देवी महिला महाविद्यालय के फ़ैशन डिजाइन विभाग को ” अर्न व्हाइल लर्न” की सौगात दी जिसके तहत महाविद्यालय की छात्राएं अपने तैयार किए गए डिजाइन आनलाइन व आफलाइन प्लेटफार्म पर बेचकर पढाई के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी अर्जित कर सकेंगी जिससे महाविद्यालय की छात्राएं आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो सकेंगी।‌ फैशन शो का संचालन डॉ हरमीत कौर, प्रभदीप कौर के निर्देशन व मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्या डॉ अभिलाषा शर्मा ने सभी का आभार‌ व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान के एसोसिएट डायरेक्टर शशिकांत शर्मा, महरीन बराड़ बी एड प्राचार्य डॉ कृष्ण कांत व सभी शैक्षणिक व गैर कर्मचारी मौजूद थे।‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…