Home News Point डबवाली शहरवासियों ने प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व. दीपक कौशल को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

डबवाली शहरवासियों ने प्रसिद्ध अधिवक्ता स्व. दीपक कौशल को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

0 second read
0
0
115

डबवाली इलाके के प्रसिद्ध अधिवक्ता एवं हरियाणा के एडीशनल एडवोकेट जनरल रहे स्व. दीपक कौशल को उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सतलुज पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं अन्य लोगों ने स्व. दीपक कौशल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए।


इस अवसर पर संबोधन में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देवकुमार शर्मा ने कहा कि स्व. दीपक कौशल एक सच्चे व अच्छे इंसान थे। राजनीति में होते हुए भी उन्होंने हर वर्ग व संस्था के प्रतिनिधियों के साथ सदैव भाईचारा एवं सहचार रखा। उनका स्वभाव बहुत ही मिलनसार था और हमेशा जरुरतमंद की मदद के लिए तैयार रहते थे।
रंग कर्मी संजीव शाद ने कहा कि वे न केवल एक कुशल वकील थे, बल्कि एक ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील लेखक भी थे। चाय पर चर्चा और मित्र मंडली में बैठकर विभिन्न विषयों पर बातचीत करना उन्हें बहुत पसंद था। वे शहर की अनेक संस्थाओं के साथ जुड़े रहे और उन संस्थाओं का पंजीकरण करवाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। स्व. दीपक कौशल का ज्ञान, उनकी वाक्पटुता और उनकी लेखनी हम सबको प्रेरित करती रहेगी। एडवोकेट तारा चंद शर्मा ने कहा कि स्व. दीपक कौशल उनके बड़े अच्छे मित्र थे। एक बेहतरीन अधिवक्ता के तौर पर कार्य करते हुए उन्होंने हमेशा इंसाफ की लड़ाई लड़ी। इस अवसर पर डा. राजकपूर, मनोज शर्मा, राकेश शर्मा, इंद्र जैन, सत्यप्रकाश यादव ने भी विचार रखे एवं स्व. दीपक कौशल के साथ बिताए पलों को सबके साथ साझा किया।
सभा में अखिल भारतीय नारी शक्ति संस्था की संस्थापिका डा. प्रेम कांता आहलूवालिया, राजेंद्र कौशल, अमनदीप एडवोकेट, जगसीर सिंह, राधेश्याम चलाना एडवोकेट, अमित शर्मा, संजीव भारद्वाज, नरेश शर्मा, राजकुमार सिंगला, वेद प्रकाश भारती, राजन शर्मा, प्यारे लाल, सुरेंद्र शर्मा, मोहित शर्मा, सोहित शर्मा, भारत वधवा, इंद्र शर्मा, परमजीत कोचर, दया किशन, जितेंद्र शर्मा, वीएम जोशी एडवोकेट, सुखपाल सिंह सीड़ा, बलवंत राय शर्मा, रमेश बाघला, वेद प्रकाश, प्रिंस, रामजी दास शर्मा, दीपक गर्ग, जगविंद्र पाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में शहरवासियों ने पहुंचकर स्व. दीपक कौशल को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…