Home News Point पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट मंडी डबवाली द्वारा आज मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास व यादगार तरीके से मनाया गया।

पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट मंडी डबवाली द्वारा आज मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास व यादगार तरीके से मनाया गया।

0 second read
0
0
38

डबवाली शहर की अग्रणी संस्था पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा आज मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास व यादगार तरीके से मनाया गया। आज अनाज मंडी के ब्लॉक ए और किसान विश्रामगृह मार्केट कमेटी कार्यालय में विभिन्न स्थानों पर पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजर हैप्पी मोंगा जी के नेतृत्व में सकोरे लगाए गए इस कार्य को सफल बनाने में पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सरंक्षक जसपाल सिंह ढंढाल, प्रधान दीपक शर्मा सचिन गौरव शर्मा, कोषाध्यक्ष अंकित खुराना व ट्र्स्ट सदस्य मनोज मित्तल और सतवीर सिंह जी नामदेव ट्रैक्टर एजेंसी वाले व विनोद कुमार कम्प्यूटर ऑपरेटर मार्केट कमेटी मौजूद रहे । इस पुनीत कार्य में अनाज मंडी में कार्यरत मजदूरों व आढ़ती भाइयों ने ट्रस्ट के सदस्यों का आभार जताया और उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस भलाई के कार्यों में ट्रस्ट के सदस्यों का सहयोग करेंगे और सकोरों की साफ सफाई और पानी डालने का दायित्व पूरी ईमानदारी से निभाएंगे । इस पुनीत कार्य की मुहिम को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से सभा ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोगों से अपील की है कि शहर मे कहीं भी ऐसा क्षेत्र जहां पर सकोरे लगाने की आवश्यकता है तो पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सदस्य हर समय सकोरे लगाने के लिए तैयार रहेंगे यदि किसी को भी अपने कोई भी शुभ व मांगलिक कार्यों के अवसर पर या अपने शुभ दिवस को यादगार बनाने के लिए सकोरे लगाने जैसे पुनीत कार्य करने हो तो वे निःशुल्क सकोरे पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की टीम के सदस्यों से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…