Home News Point राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, डेंगू से बचाव उपायों बारे दी जानकारी

राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया जागरूकता अभियान, डेंगू से बचाव उपायों बारे दी जानकारी

1 second read
0
0
57

डबवाली
राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर एसएमओ डा. सुखवंत सिंह हेयर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग डबवाली की टीम डा. गौरव बांसल व एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत के नेतृत्व में नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंची व बच्चों को डेंगू से बचाव के उपायों बारे जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया।


इस संबंध में डा. गौरव बांसल ने बच्चों को बताया कि डेंगू से बचाव के लिए अपने घर के आसपास पानी न जमा रहने दें क्योंकि खड़े हुए पानी में ही मच्छर पनपता है। इसके अलावा मच्छर कूलर, गमलों, सजावटी फव्वारों, तलाबों व खुले में रखे पानी के कटोरों में भी पनपते हैं। बचाव के लिए खिड़की, दरवाजों पर जाली का प्रयोग करना चाहिए। एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत ने बताया कि डेंगू का मच्छर दिन में काटता है इसलिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें। ठहरे हुए पानी में तेल का छिड़काव करें व उन्होंने बच्चों को आह्वान किया कि मलेरिया व डेंगू से बचाव के लिए जनसाधारण को जागरूक करें। इस अवसर पर बच्चों में डेंगू जागरूकता से सम्बंधित पम्फलेट भी बांटे गए। बच्चों के बीच पोस्टर प्रतियोगिता भी करवाई गई। अच्छे संदेशात्मक पोस्टर बनाने के लिए 12वीं कक्षा की पारूल व लक्की रानी को पुरस्कार दिए गए।

इससे पहले नागरिक अस्पताल में आशा वर्करों की मीटिंग एमपीएचडब्ल्यू अमरजीत द्वारा ली गई। उन्हें भी डेंगू से बचाव उपायों के बारे में जानकारी दी गई व उन्हें डोर-टू-डोर जाकर लोगों को डेंगू के बचाव उपायों के बारे में जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रिंसिपल जीवन सिंगला, अध्यापक गौरव शर्मा,  जयदीप व रमनदीप कौर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…