Home News Point ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित होंगे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले अग्र रत्न: सिंगला

ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित होंगे संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले अग्र रत्न: सिंगला

0 second read
0
0
200

-विश्व विख्यात उद्योगपति, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल को किया आमंत्रित
डबवाली
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश द्वारा संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने वाले अग्रवाल वैश्य समाज के युवक युवतियों को ओपी जिंदल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि 6 जुलाई को चंडीगढ़ के सेक्टर 26 में स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीच्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन पंजाब के ऑडिटोरियम में भव्य संगीतमय एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। सिंगला ने हरियाणा सरकार में राजस्व मंत्री रही विश्व विख्यात उद्योगपति, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल से उनके निवास स्थान हिसार में एक शिष्टाचार भेंट कर उन्हें इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।
डबवाली उपमंडल के गांव पन्नीवाला रुलदू से सूर्य भगवान के महान उपासक एवं तपस्वी संत बाबा श्री रामगिर जी महाराज के जीवन एवं उनके समाध स्थल की जानकारी देते हुए सुरेंद्र सिंगला द्वारा सावित्री जिंदल को उनकी जीवन गाथा भेंट की गई। इस अवसर पर उनके साथ विख्यात उद्योगपति लाभ सिंह जगाराम तीर्थ, थोक चाय विक्रेता अशोक गर्ग एवं श्री गौशाला प्रबंधक कमेटी के महामंत्री पवन गार्गी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…