-सभा में समाजसेवी सतपाल जग्गा, कुलदीप भांभू, युद्धवीर गोदारा के निधन पर दुख व्यक्त किया गया
डबवाली
स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें भारत विकास परिषद के राज्य उपाध्यक्ष एवं कर्मठ समाजसेवी सतपाल जग्गा, कुलदीप भांभू अबूबशहर वाले एवं युद्धवीर गोदारा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभा में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। हैदराबाद में गुलजार होज के नजदीक हुई भीषण अग्रि त्रासदी में 17 पुरुष एवं बच्चों की हुई दुखदायी घटना में जाने वाले सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई।
अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सतपाल जग्गा एक कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता थे जिन्होंने अपने जीवन काल में बहुत से ऐसे सामाजिक कार्य किए जिन्हें सदैव याद रखा जाएगा। ऑल इंडिया अरोड़ा खत्री पंजाबी कम्युनिटी के राज्य प्रतिनिधि परमजीत कोचर ने कहा कि कुलदीप भांभू राजनीति के साथ साथ एक सामाजिक व्यक्ति थे जिन्होंने अपने जीवन काल में सदैव प्रत्येक व्यक्ति का दुख सुख में सहयोग किया। सतलुज पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सत्यप्रकाश यादव ने कहा कि युद्धवीर गोदारा के निधन से डबवाली क्षेत्र में शोक की लहर है क्योंकि बहुत कम उम्र में चले जाना परिवार के साथ-साथ समाज के लोगों के लिए भी बहुत दुखदायी होता है। इस सभा में युवा रक्तदान सोसायटी के अध्यक्ष सर्वप्रीत सेठी, श्री अग्रवाल महासभा के महामंत्री सोम बांसल धुनिकां, अग्रवाल सभा के उपाध्यक्ष सुनील गर्ग काला धुनिकां, श्री गणेश मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रतिनिधि तरसेम गर्ग, पूर्व पार्षद सीता राम, विकास शर्मा किलियांवाली, निष्काम के संस्थापक कृष्ण कामरा निराला उपस्थित थे। श्रद्धांजलि सभा के समापन पर दो मिनट का मौन धारण कर सभी मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

