आज नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी डबवाली के प्रांगण में विजयंत शर्मा जिला सयोंजक श्री अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम के तत्वावधान में भारत की महान महिला पुण्यश्लोका माता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300 वी जयंती के उपलक्ष्य पर पेंटिंग व लघु-भाषण प्रतियोगिता कक्षा तृतीय से बारहवीं के छात्र- छात्राओं के बीच करवाई गई जिसमें बच्चों ने बहुत ही सुंदर चित्रकारी प्रस्तुत की इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सरदार बलदेव सिंह मांगेआना पूर्व चेयरमैन मार्केटिंग बोर्ड उपस्थित हुए

इस मौके पर मुख्यातिथि महोदय ने संबोधित करते हुए कहा कि हमे होल्कर जी के जीवन से प्रेरणा मिलती है कि हर परिस्थिति को मौका बनाकर जीवन में सफलता के मार्ग पर अग्रसर होना चाहिए। इस मौके पर विजयंत शर्मा ने कहा कि हमे अपने जीवन में आने वाली कठिनाइयों का डटकर मुकाबला करना चाहिए और नारी को शिक्षा के साथ-साथ बाकी सामाजिक क्षेत्र में भी आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। विद्यालय निदेशक हरि प्रकाश शर्मा ने कहा कि निःस्वार्थ भावना से किया गया कार्य एक न एक दिन हमे फल अवश्य प्रदान करता है। प्रतिभागियों में अनु शर्मा, जशनवीर कौर, रोमदीप कौर को लघु-भाषण व पेंटिंग प्रतियोगिता में पीयूष कुमार, हर्षित कुमार, अंजलि रानी ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य जीवन सिंगला ने मुख्यातिथि महोदय का विद्यालय में पधारने पर आभार व्यक्त किया और कहा कि विद्यार्थी जीवन में ऐसे महान लोगों की जीवनी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है हमे हमेशा मानवता की सेवा के लिए तैयार रहना चाहिए इस मौके पर डॉ मोहिंदर बंसल, गौरव शर्मा व अन्य स्टॉफ सदस्य उपस्थित रहे


