Home News Point लायंस क्लब सुप्रीम को मिली 2025-26 के लिए नई टीम, आशीष मेहता बने प्रधान

लायंस क्लब सुप्रीम को मिली 2025-26 के लिए नई टीम, आशीष मेहता बने प्रधान

1 second read
0
0
68

नई टीम में समर्थ चावला को सचिव और सुदेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरदीप कामरा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया*
डबवाली
डबवाली के प्रतिष्ठित लायंस क्लब सुप्रीम ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर लिया है, जिसमें अनुभवी और युवा चेहरों का समावेश किया गया है। सर्वसम्मति से आशीष मेहता को क्लब का नया प्रधान चुना गया है। उनके नेतृत्व में क्लब ने सामाजिक व सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का संकल्प लिया है।
नई टीम में समर्थ चावला को सचिव और सुदेश वर्मा को कोषाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। गुरदीप कामरा को जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) नियुक्त किया गया है, जो क्लब की गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। अन्य प्रमुख नियुक्तियों में संजय कटारिया को मेंबरशिप चेयरमैन बनाया गया है, जिन पर क्लब की सदस्यता बढ़ाने का दारोमदार होगा। डा. विनय सेठी क्लब एडमिन के रूप में कार्यभार संभालेंगे, जबकि भूपेंद्र पाहुजा डिसिप्लिन कमेटी के चेयरमैन होंगे, जो क्लब के भीतर अनुशासन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसके अतिरिक्त, अमन चुघ, डा. एलडी मेहता और इंदरप्रीत मोगा को उप प्रधान बनाया गया है, जो प्रधान आशीष मेहता के साथ मिलकर क्लब के उद्देश्यों को पूरा करने में सहयोग करेंगे।
नवनियुक्त प्रधान आशीष मेहता ने अपनी नई जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और कड़ी मेहनत से निभाऊंगा। हमारा लक्ष्य रहेगा कि लायंस क्लब सुप्रीम डबवाली में सामाजिक कार्यों के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाए और जरूरतमंदों की मदद करें। विशेष तौर पर स्वास्थ्य से संबंधित शिविर लगाए जाएंगे, साथ ही विभिन्न बीमारियों से बचाव व नशे के खिलाफ भी लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्लब के सदस्यों और नवगठित टीम में उत्साह का माहौल है। नई टीम लायंस क्लब सुप्रीम डबवाली में अपनी सेवा गतिविधियों का विस्तार करेगा और समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया शेष पदाधिकारियों की नियुक्ति अगली बैठक में की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…