Home News Point लायंस क्लब अक्स के 20वां वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न; डॉ. आशीष गर्ग प्रधान, डॉ. प्रणव सचदेवा सचिव एवं देवांश गर्ग कैशियर बने

लायंस क्लब अक्स के 20वां वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न; डॉ. आशीष गर्ग प्रधान, डॉ. प्रणव सचदेवा सचिव एवं देवांश गर्ग कैशियर बने

1 second read
0
0
62

लायंस क्लब अक्स के 20वां वार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न
नई सदस्यता हेतु प्रस्ताव पंजीकरण भी खोला गया।
डबवाली
शहर की अग्रणी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब अक्स डबवाली का 20वां वार्षिक चुनाव क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं चुनाव समिति सदस्यों अरविंदर सिंह मोंगा और संदीप चावला की देखरेख में एक निजी होटल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी क्लब के संस्थापक सतीश जग्गा ने वर्चुअल माध्यम से की।
इस महत्वपूर्ण बैठक में क्लब सदस्यों ने सर्वसम्मति से डॉ. आशीष गर्ग को अगले कार्यकाल के लिए क्लब का नया प्रधान चुना। नई टीम में डॉ. प्रणव सचदेवा को सचिव और देवांश गर्ग को कैशियर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि तीनों नव-चयनित पदाधिकारी लंबे समय से क्लब से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और पूर्व में विभिन्न पदों पर रहते हुए संस्था के सामाजिक प्रकल्पों एवं प्रशासनिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यह नवचयनित टीम, चुनाव समिति के मार्गदर्शन में, आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2025-26 के लिए निदेशक मंडल और कार्यकारिणी की घोषणा आगामी दो सप्ताह में करेगी, जिससे वे अपनी दूरदर्शिता के अनुसार संगठन को और सशक्त कर सकें। क्लब प्रवक्ता मनीष गुप्ता ने बताया कि इसके अतिरिक्त बैठक में क्लब की सदस्यता बढ़ाने हेतु प्राप्त प्रस्तावों पर विचार करते हुए एक माह के लिए नई सदस्यता पंजीकरण की प्रक्रिया भी खोली गई है।
बैठक में नवचयनित पदाधिकारियों का सभी उपस्थित सदस्यों ने फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। चुनाव समिति के सदस्य अरविंदर सिंह मोंगा और संदीप चावला ने जानकारी दी कि नवचयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ होकर 30 जून 2026 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब अक्स संस्थापक सतीश जग्गा के मार्गदर्शन एवं नई टीम के नेतृत्व में समाज सेवा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान भविष्य में भी जारी रखेगा। वहीं, नवनियुक्त प्रधान डॉ. आशीष गर्ग ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी और लगन के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों में निरंतरता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने ध्वनिमत से एक सराहना प्रस्ताव भी पारित किया, जिसमें निवर्तमान प्रधान ऋषि मित्तल, सचिव कमलकांत दुरेजा, कोषाध्यक्ष लक्की गुप्ता तथा उनके निदेशक मण्डल को उनके बेहतरीन और सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई दी गई। इस बैठक में सतीश गर्ग, शुभम लूना, उमेश जिंदल, दीपक सिंगला, ऋषि मित्तल, कमलकांत दुरेजा, कमल सचदेवा, अमन बांसल, नवदीप गर्ग, नंद किशोर रामावत, कुणाल गर्ग, मनीष गुप्ता, कोनिक बांसल, रोहित गर्ग आदि क्लब सदस्य मौजूद रहे एवं चुनाव प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…