Home News Point चिकित्सा एवं लेखा क्षेत्र के कर्मयोगियों का लायंस क्लब अक्स द्वारा किया गया सम्मानित

चिकित्सा एवं लेखा क्षेत्र के कर्मयोगियों का लायंस क्लब अक्स द्वारा किया गया सम्मानित

2 second read
0
0
58

डबवाली:-राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस एवं लेखाकार दिवस के पावन अवसर पर लायंस क्लब अक्स के सदस्यों ने क्लब के संस्थापक सतीश जग्गा के मार्गदर्शन तथा अध्यक्ष लायन डा. आशीष गर्ग के सशक्त नेतृत्व में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं लेखाकारों का गरिमामय सम्मान किया।


इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएं प्रदान कर रहे डा. मुकेश गोयल (अध्यक्ष, आईएमए), डा. राखी गुलाटी (अध्यक्ष, आईडीए), डा. मनमीत गुलाटी, डा. पी.आर. गोल्याण, डा. अजिंदर गिल, डा. रजनी गर्ग, डा. ऋषभ मित्तल, डा. मनाली, डा. प्रणव सचदेवा, डा. निशा गर्ग एवं डा. विकास गुम्बर को क्लब की ओर से स्नेह-चिह्न, अभिनंदन पत्र एवं सम्मानसूचक मोतीमाला अर्पित कर उनका अभिनंदन किया गया।
वित्तीय क्षेत्र में समाज के उत्थान में विशेष भूमिका निभा रहे लेखाकार – सीए गोविंद सिंगला, सीए मनीष बंसल, सीए एम.एल. ग्रोवर, सीए गौरव जग्गा, सीए चंदन मित्तल एवं सीए अरुण जिंदल को भी आभार पत्र, स्मृति भेंट एवं आदर-मोतीमाला द्वारा सम्मानित किया गया।
इन सभी विभूतियों को सम्मानित करने हेतु लायंस क्लब अक्स की ओर से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष अरविंदर मोंगा टोनू, पूर्व अध्यक्ष ऋषि मित्तल, डा. प्रणव सचदेवा, रणजीत सावंतखेड़ा, शुभम लूणा, देवांश गर्ग, कमलकांत दुरेजा, मनीष गुप्ता, नवदीप गर्ग, धीरज गर्ग, एन.के. रामावत, रोहित गर्ग, कोनिक बंसल, दीपक सिंगला, लक्की गुप्ता एवं कमल सचदेवा सम्मिलित रहे।
यह आयोजन ‘सेवा ही संकल्प’ की मूल भावना को समर्पित रहा, जिसमें क्लब सदस्यों ने समाजसेवा, सम्मान एवं सकारात्मक योगदान की परंपरा को और भी दृढ़ता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…