Home News Point राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी 

राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए खिलाड़ी 

0 second read
0
0
137

11 जुलाई 2025 को पलवल में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित खेल महाकुंभ का आयोजन सिरसा में किया गया है जिसमें डबवाली टेबल टेनिस अकादमी के होनहार खिलाड़ी शुभदीप कौर पुत्री श्री सतनाम सिंह, नवरीत पुत्री श्री सुनील कुमार, प्रीत दुरेजा पुत्री श्री कमलकांत , पुनीत सिंगला पुत्र श्री सतीश कुमार , भविष्य पुत्र श्री भरत कुमार, दक्ष पुत्र एडवोकेट श्री राजीव स्वामी का राज्यस्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

इन खिलाड़ियों को तैयार करने में सहायक के रूप अरविंद सिहाग जी अपनी भूमिका अदा की। अब यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर 11 जुलाई 2025 को पलवल में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रदेश भर के शीर्ष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

अकादमी के सभी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और समर्पण के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनके कोच पुनीत सिंगला ने कहा, ” सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, सभी ने टेबल टेनिस में अपनी अद्वितीय क्षमता का प्रदर्शन किया है। उनकी तकनीक, गति और रणनीति ने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। मैं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशान्वित हूं।” “उन्होंने खिलाड़ियों व उनके अभिभावकों इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है और उनके आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…