Home News Point लायंस क्लब अक्स का हरियाली की ओर एक संकल्प, पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

लायंस क्लब अक्स का हरियाली की ओर एक संकल्प, पार्क में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

2 second read
0
0
166

 

जहां हरियाली है, वहां भविष्य मुस्कुराता है.. इसी भावना के साथ यह आयोजन न केवल यादगार बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर एक प्रेरक कदम भी सिद्ध हुआ। 


डबवाली-: लायंस क्लब अक्स, डबवाली ने हुड्डा कॉलोनी पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। यह कार्यक्रम अक्स संस्थापक समाजसेवी सतीश जग्गा के आह्वान पर आयोजित हुआ, जिनकी दूरदृष्टि और नेतृत्व हमेशा समाजहित की प्रेरक मिसाल रही है। उन्होंने न केवल सेवा की परंपराओं को सशक्त किया है, बल्कि अक्स क्लब को जनहित में समर्पण का पर्याय बना दिया है।
अक्स प्रधान लायन डॉ. आशीष गर्ग की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस आयोजन में प्रकृति के प्रति निष्ठा और सामाजिक जिम्मेदारी का गहरा संदेश झलका। उन्होंने कहा वृक्ष लगाना केवल हरियाली का कार्य नहीं, यह धरती से किया गया एक मौन वचन है जीवन देने का, हवा को शुद्ध रखने का और आने वाली पीढ़ियों के लिए उम्मीद बोने का। डॉ. गर्ग ने यह भी स्पष्ट किया कि लायंस क्लब अक्स अपने सेवा मिशनों को केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रखता, बल्कि उन विचारों को जीवंत करता है जिनसे समाज और प्रकृति दोनों को बल मिले।
क्लब के समर्पित सदस्यों के साथ पूर्व अध्यक्ष ऋषि मित्तल, अरविंदर टोनू मोंगा और संदीप चावला ने भी पूरी तन्मयता से सहभागिता निभाई। सचिव डॉ. प्रणव सचदेवा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कोषाध्यक्ष देवांश गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रकल्प अधिकारी कमल सचदेवा ने विश्वास दिलाया कि आज लगाए गए सभी पौधों की देखरेख विशेषज्ञ माली की सहायता से वह व्यक्तिगत रूप से सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में आंवला, चंपा, शहतूत, चांदनी, जट्रोफा, बरकैन, बॉटल पाम और गुलाब जैसे पौधे लगाए गए, जो न केवल छाया और सौंदर्य प्रदान करेंगे, बल्कि औषधीय गुणों से भी भरपूर होंगे।
मातृशक्ति की प्रेरणादायक उपस्थिति में अक्स सम्पूर्णा सदस्य डॉ. रजनी गर्ग, प्रिया गर्ग, गगन मोंगा, वनीता, मधु जिंदल, उषा रामावत, डॉ. मनाली, ईशा बंसल, नीलाक्षी लूणा, इशु सचदेवा, रिया सचदेवा, हर्षा दुरेजा, रिया गुप्ता के अलावा श्रीमती शीला, श्रीमती प्रेमलता ने भी प्रकृति मां के प्रति अपना फर्ज निभाया। इस आयोजन में  रणजीत सांवतखेड़ा, शुभम लूणा, सतीश गर्ग, धीरज गर्ग, उमेश जिंदल, एन.के. रामावत, डॉ. ऋषभ मित्तल, कोनिक बंसल, लोकेश बंसल, आशीष सिंगला, अभय सूर्या, अमन बांसल, कुणाल गर्ग के अलावा रामचंद्र बंसल ने भी उपस्थिति दर्ज करवा कर पर्यावरण चेतना का संदेश प्रसारित किया।
इस अवसर पर किशोरों व बच्चों मावलीन, सहर, तनुष, रेयांश, अदिति, प्रणय, जेन्या, नमन, आर्यमन, ताशी, हेयान और जैविन ने भी पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई और यह संकल्प लिया कि वे हर सामाजिक व पर्यावरणीय कार्य में आगे बढ़कर सहभागी बनेंगे।
क्लब के पीआरओ मनीष गुप्ता ने बताया कि प्रधान आशीष गर्ग ने सभी क्लब सदस्यों को एक-एक पौधा गमले सहित उपलब्ध करवाया एवं उन्हें इस गमले को अपने घर आंगन में लगाने व पौधों की हमेशा देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि  ‘जहां हरियाली है, वहां भविष्य मुस्कुराता है.. इसी भावना के साथ यह आयोजन न केवल यादगार बना, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की ओर एक प्रेरक कदम भी सिद्ध हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…