डबवाली:-लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा शुरू किए गए पौधारोपण अभियान के तहत लायंस क्लब सुप्रीम डॉ. बी.आर. अंबेडकर राजकीय कॉलेज में पौधारोपण किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल डा. विक्रम बांसल एवं क्लब अध्यक्ष आशीष मेहता की अध्यक्षता में 25 फलदार और औषधीय पौधे कॉलेज प्रांगण में लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रमुख बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रवण बंसल, भारत विकास परिषद डबवाली के अध्यक्ष उग्रसेन गर्ग, मुल्तान सभा डबवाली के उपाध्यक्ष, समाजसेवी संजय मेहता ने किया।
इस अवसर पर डॉ.विक्रम बांसल ने कहा कि पृथ्वी का स्वास्थ्य और मनुष्य का स्वास्थ्य एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हमें पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए और सभी को इसके प्रति प्रेरित करना चाहिए।

उग्रसेन गर्ग और संजय मेहता ने कहा कि पेड़ कार्बन डाइऑक्साइड को अवशोषित करके हवा को शुद्ध करते हैं। पानी का संरक्षण करके और मिट्टी के कटाव को रोककर जलवायु परिवर्तन से निपटने में मदद करते हैं।
क्लब के रीजन चेयरमैन डॉ. अश्विनी सचदेवा ने कहा कि लायंस क्लब द्वारा द्वारा समय-समय पर सामाजिक प्रकल्प लगाकर सेवा कार्यों में लगातार योगदान दिया जा रहा है। पौधारोपण अभियान भी क्लब द्वारा हर साल लगा कर प्रकृति को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया जाता है। क्लब के पीआरओ गुरदीप कामरा ने कहा कि लायंस क्लब न केवल पेड़ लगाने के महत्व पर जोर देते हैं, बल्कि उचित देखभाल और रखरखाव के माध्यम से उनके अस्तित्व और विकास को भी सुनिश्चित करते हैं। गुरदीप कामरा ने भी अपने जन्म दिवस पर एक पौधा रोपित किया व उसकी देखभाल का संकल्प लिया। एनएसएस इकाई के प्रभारी डॉ प्रदीप कस्वां ने महाविद्यालय के सभी सदस्यों व लायंस क्लब सुप्रीम के सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर एनएसएस इकाई ने लायंस क्लब सुप्रीम मंडी डबवाली के साथ एमओयू (समझौता ज्ञापन) हस्ताक्षरित करने पर चर्चा की और दोनों पक्षों ने इस पर अपनी सहमति जतायी। अध्यक्ष आशीष मैहता ने कहा कि समाज कल्याण और विकास के अपने उद्देश्यों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए क्लब द्वारा बोर्ड मीटिंग में एमओयू हस्ताक्षित करने पर विचार कर निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सचिव समर्थ चावला, कनुप्रिया मैहता, साहिल मेहता, शिव गर्ग, कंचन गर्ग, पवन गर्ग, पंकज गर्ग, राजेश मोंगा, सैवी मोंगा, राजू मिढ़ा, डॉ लोकेश्वर वधवा, सविता वधवा, विपिन अरोड़ा, किरण अरोड़ा, भूपिंदर पाहूजा, नरेश गुप्ता, पिंकी गुप्ता, भजन मैहता, प्रदीप गर्ग मौजूद रहे।

