–स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आवश्यक है: डा. अश्वनी सचदेवा

डबवाली
चौटाला रोड स्थित बिश्नोई धर्मशाला में लायंस इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 321-ए3 के रीजन 12 ‘समर्थÓ द्वारा आयोजित विशाल एवं पूर्णत: निशुल्क एंडोक्रिनोलॉजी कैंप सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस स्वास्थ्य शिविर में डबवाली और आसपास क्षेत्र के मरीजों ने थायराइड, डायबिटीज (शुगर), पीसीओडी और बच्चों में हार्मोनल असंतुलन जैसी एंडोक्राइन संबंधी बीमारियों की जांच एवं विभिन्न परीक्षण करवा कर लाभ उठाया।
इस महत्वपूर्ण पहल को सफल बनाने के लिए लायंस इंटरनेशनल के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी डॉ. शामिंदर मिगलानी विशेष रूप से उपस्थित थे। रीजन टीम से रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा, रीजन सेक्रेटरी लायन प्रवीन गर्ग, रीजन ट्रेजरर लायन आशीष मेहता और रीजन पीआरओ लायन कमल कांत ने कैंप के आयोजन में अहम भूमिका निभाई। लायंस क्लब के जोन 26 से चेयरमैन लायन राकेश गोयल और जोन 27 से चेयरमैन लायन गुरप्रीत सिंह सोढ़ी ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रीजन के अंतर्गत आने वाले 6 क्लबों लायंस क्लब सुप्रीम, लायंस क्लब अक्स, लायंस क्लब डिलाइट, लायंस क्लब आस्था, लायंस क्लब कालांवाली, सिरसा से लायंस क्लब उदय के प्रधान व टीम सदस्यों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। मंच संचालन का दायित्व लायंस क्लब सुप्रीम के प्रधान आशीष मैहता ने बखूबी निभाया।
कैंप में ख्याति प्राप्त एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित छाबड़ा (कंसल्टेंट एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, आर गगन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बठिंडा) और उनकी टीम ने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने 192 मरीजों की जांच की। मरीजों को विभिन्न निशुल्क टेस्ट की सुविधा भी मिली, जिससे उन्हें अपनी स्वास्थ्य स्थिति का सटीक आकलन करने में मदद मिली। मरीजों को दवाएं भी निशुल्क दी गई।
कैंप की सफलता पर अपनी खुशी व्यक्त करते हुए रीजन गवर्नर लायन डॉ. अश्वनी सचदेवा ने कहा कि यह शिविर हमारे ‘समर्थÓ रीजन का एक महत्वपूर्ण प्रयास था, जिसका उद्देश्य डबवाली और आस-पास के लोगों को उनकी एंडोक्राइन संबंधी समस्याओं के लिए सुलभ और निशुल्क समाधान प्रदान करना था। हमें अत्यंत खुशी है कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने इसका लाभ उठाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में आवश्यक कदम हैं। लायंस इंटरनेशनल भविष्य में भी ऐसे ही जनहितैषी शिविर आयोजित करता रहेगा। उन्होंने शिविर में सक्रिय से कार्य करने के लिए समाजसेवी कालू राम मैहता, अशोक सिड़ाना, चयन मैहता, रूपिंद्र सरां, रवि बिश्नोई के अलावा सभी क्लब सदस्यों, चिकित्सा टीम और बिश्नोई धर्मशाला प्रबंधन का उनके सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर डॉ. अंकित छाबड़ा ने भी कैंप के आयोजन को सफल बताते हुए कहा कि आज के समय में एंडोक्राइन से जुड़ी बीमारियाँ एक बड़ी चुनौती बन गई हैं। इन बीमारियों की समय पर जांच व परामर्श अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस निशुल्क कैंप के माध्यम से हम उन लोगों तक पहुंच पाए जिन्हें इसकी बहुत जरूरत थी। हमने कुछ गंभीर मामलों की भी पहचान की और उन्हें आगे के उपचार के लिए सही दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविरों से जन-जागरूकता बढ़ती है और लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति अधिक सचेत होते हैं।
शिविर में वरिष्ठ नेता डा. केवी सिंह, पूर्व विधायक अमित सिहाग, डा. अमनदीप शर्मा, डा. श्रवण बांसल, डा. तरनवीर सिंह, सीए एमएल ग्रोवर, बिश्नोई सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई, गौरव मोंगा, परमजीत सिंह लभु सेठी, विजयंत शर्मा, संजीव शाद, सतीश गर्ग केपी, राजेश जैन काला, सुमित मिढ़ा, नरेश सेठी, संजीव गर्ग, भारत भूषण वधवा, हरदेव गोरखी, पार्षद सुमित अनेजा, नीरज जिंदल, राकेश सिंगला, प्रशांत मैहता, नरेश शर्मा सहित शहर की विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

