Home News Point एपेक्स क्लब व एपेक्स लेडीज क्लब की संयुक्त बैठक संपन्न,केके मैमोरियल स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

एपेक्स क्लब व एपेक्स लेडीज क्लब की संयुक्त बैठक संपन्न,केके मैमोरियल स्कूल में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

2 second read
0
0
70

 

डबवाली। शहर की अग्रणी समाजिक संस्था एपेक्स क्लब एवं एपेक्स लेडीज क्लब मंडी डबवाली की एक आवश्यक व संयुक्त बैठक चौटाला रोड स्थित ओम होटल के सभागार में संपन्न हुई। जिसमें डिस्ट्रिक्ट-5 डीजी एपे. राजेंद्र बैद एवं डिस्ट्रिक्ट सचिव एपे. दिनेश तलवारीय ने हनुमानगढ़ (राज.) से विशेष तौर पर शिरकत की।

इनके डबवाली सभा स्थल पहुंचने पर फूलमालाएं पहनाकर अभिनंदन किया गया। तदोपरांत एपेक्स लेडीज क्लब की कोषाध्यक्ष एपे. रिन्की बांसल ने ईश वंदना के साथ क्लब के उद्देश्य व नियम पढक़र सुनाए। एलजी एपे. एसएस जौड़ा ने अतिथियों का औपचारिक परिचय करवाते हुए बैठक की शुरुआत की। उपस्थिति को संबोधित करते हुए डीजी एपे. राजेंद्र बैद ने कहा कि वे क्लब का ऑर्डीनरी विजिट करने आए थे, लेकिन यहां की व्यवस्था देखकर बेहद अच्छा लगा कि आप लोगों ने इसे डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन का रूप दे दिया है। उन्होंने आगामी 14 सितंबर, 2025 को हनुमानगढ़ में होने जा रही डिस्ट्रिक्ट कन्वेंशन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान पांच युवाओं वरुण मित्तल, रोहित जैन, राहुल गुप्ता, राधेश्याम पुरोहित व अजय कुमार को एपेक्स क्लब मंडी डबवाली तथा रिटा. हैड मिस्टै्रस मनजीत कौर को लेपल पिन लगाकर एपेक्स लेडीज क्लब का सदस्य बनाया गया। डिस्ट्रिक्ट सचिव एपे. दिनेश तलवारीय ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके क्लब अध्यक्षा एपे. मीरा जग्गा तथा अध्यक्ष एपे. विक्रमजीत सिंह सूर्या ने अब तक लगाए गए प्रोजेक्टस की प्रगति रिपोर्ट पढक़र सुनाई। जिसे दोनों क्लबों के सदस्यों ने स्वीकार किया। विगत दिवस एपेक्स लेडीज क्लब द्वारा आयोजित तीज उत्सव में बेहद प्रशंसनीय कार्य करने वाली युवतियों व महिलाओं को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, पीआरओ एपे. सुदेश आर्य को एपेक्स लेडीज क्लब द्वारा विशेष तौर पर सम्मानित किया गया।

इस दौरान दोनों क्लबों के पदाधिकारियों की ओर से उपरोक्त दोनों अतिथियों को शॉल औढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। क्लबों में नवनियुक्त सदस्यों को शपथ दिलवाई गई। इससे पूर्व दोनों अतिथियों के शुभ हाथों से केके मैमोरियल स्कूल में प्रिंसिपल सुशील सिंगला के सानिध्य में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। बैठक में दोनों क्लबों के समस्त सदस्य मौजूद रहे। एपे. मीनाक्षी चुघ ने सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…