Home News Point विभाजन की विभीषिका झेलते हुए बलिदान देने वाले पूर्वजों को मुल्तान सभा का नमन: आशीष मैहता

विभाजन की विभीषिका झेलते हुए बलिदान देने वाले पूर्वजों को मुल्तान सभा का नमन: आशीष मैहता

1 second read
0
0
38
मुल्तान सभा की बैठक में विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श, नॉमिनेटिड पार्षद कृष्ण कामरा को किया सम्मानित

डबवाली
मुल्तान सभा की एक बैठक मैहता धर्मशाला में संरक्षक कालू राम मैहता की अध्यक्षता में हुई। इसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।
संबोधन के दौरान प्रधान आशीष मैहता ने कहा कि आजादी से पहले अनेक परिवारों ने विभाजन की बड़ी  विभीषिका  झेली है। बड़ी संख्या में विस्थापित हुए लोगों ने बलिदान दिए और धर्म परिवर्तन को स्वीकार न करते हुए अपने धर्म की रक्षा के लिए अनेक कष्ट सहकर व विपदाओं को सहकर आजाद भारत में पहुंचे। उपप्रधान संजय मैहता ने कहा कि पूर्वजों की शहादत को मुल्तान सभा नमन करती है व उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र व समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका अदा करने का सभी सदस्य संकल्प लेते हैं।
इस दौरान बैठक में कई अहम प्रस्ताव पारित किए गए। सचिव भजन मैहता ने बताया कि  मुल्तान समुदाय के जरुरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में मुल्तान सभा द्वारा समय-समय पर सहयोग किया जाएगा। साथ ही समुदाय के जरुरत परिवारों राशन व जरुरत का अन्य सामान सभा की ओर से उपलब्ध करवा कर उसकी सहायता की जाएगी। गांवों में मेडिकल कैंप लगाकर जरुरतमंद परिवारों की निशुल्क स्वास्थ्य जांच व इलाज करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह भी निर्णय लिया गया है कि मुल्तान सभा द्वारा समय-समय पर विभिन्न स्कूलों में जाकर बच्चों को नशों से दूर रहने व साइबर फ्रॉडस के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। स्कूलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पौधारोपण भी किया जाएगा। वरिष्ठ पदाधिकारी राजेंद्र मैहता के सुझाव पर आगामी 16 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भजन संध्या का आयोजन करने पर विचार किया गया।
बैठक में पार्षद नॉमिनेट किए गए कृष्ण कामरा निराला को भी मुल्तान सभा की ओर से सम्मानित किया गया। सभा प्रधान आशीष मैहता व अन्य पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर कृष्ण कामरा को सम्मान दिया। पार्षद कृष्ण कामरा ने सभा पदाधिकारियों व सदस्यों को 14 अगस्त को विभाजन विभीषका स्मृति दिवस कार्यक्रम में पहुंचने का निमंत्रण दिया।
बैठक में सरपरस्त वेद प्रकाश भारती, सुभाष मैहता, प्रवेश घई, कृष्ण मैहता, संजय मैहता टिंकु, गोविंद दास मैहता, गुरदित्त दुरेजा, सुनील मैहता, प्रशांत मैहता, तरूण मैहता, अमन सुखीजा सहित अन्य सभा सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…