–पार्षद नॉमिनेट होने पर सभा पदाधिकारी सुनील जिंदल सम्मानित
डबवाली- अग्रवाल सभा की कार्यकारिणी सदस्यों ने प्रधान नसीब चंद गार्गी की अध्यक्षता में अग्रवाल धर्मशाला में एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बैठक की शुरुआत में, सभा के दिवंगत सरपरस्तों सुभाष गुप्ता एडवोकेट, प्रकाश चंद बांसल, राम लाल बागड़ी और दिवंगत आजीवन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई। सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया कि दिवंगत आजीवन सदस्यों के स्थान पर उनके परिवारों से एक सदस्य को आजीवन सदस्यता दी जाएगी।
सभा के मीडिया प्रभारी सुरेश मित्तल ने बताया कि सर्वसम्मति से तीन नए सरपरस्त बनाए गए हैं, जिनमें पैट्रो डीलर नवरतन बांसल, राजेंद्र गर्ग जिमींदारा, और हरबंस लाल भीटीवाला शामिल हैं।
एक अन्य प्रस्ताव के तहत आगामी 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर सभा पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए सुझाव दिए। प्रस्ताव के तहत फैसला हुआ कि महाराजा अग्रसेन व कुलदेवी मां लक्ष्मी के समक्ष दीप प्रज्वलन और झंडा रोहण की रस्म अदा करने के बाद शहर में एक भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस आयोजन में अग्रवाल महिला मंडल और अग्रवाल युवा मंडल भी सहयोग करेंगे।
प्रोजेक्ट कमेटी का गठन:
प्रधान नसीब गार्गी की अध्यक्षता में एक नई प्रोजेक्ट कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी में जेसी गुप्ता एडवोकेट, नीरज जिंदल, दविंद्र मित्तल, प्रवीण सिंगला, शाम लाल जिंदल, अशोक सिंगला, वंदना मित्तल, राकेश गर्ग गेजी, सुनील गर्ग काला, बलजिंद्र बांसल, राजेंद्र बांसल बिट्टू, राजेश जिंदल, प्रवीण नाथा और भारत भूषण निरंकारी को शामिल किया गया है। यह कमेटी सभा और समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर आपसी सहमति से फैसले लेगी।
सुनील जिंदल को सम्मान:

बैठक के दौरान, हरियाणा सरकार द्वारा नगर परिषद में पार्षद के रूप में नामित किए गए सुनील जिंदल को अग्रवाल सभा की ओर से सम्मानित किया गया। सुनील जिंदल अग्रवाल सभा के एक सक्रिय आजीवन सदस्य और प्रकल्प प्रमुख हैं। इसके अलावा सुनील जिंदल सभा के विभिन्न कार्यक्रमों में मंच संचालन का कार्य भी बड़ी कुशलता से संभालते हैं। सभा पदाधिकारियों ने फूलमालाएं पहनाकर सुनील जिंदल का सम्मान किया व अग्रवाल समाज को मान-सम्मान देने के लिए हरियाणा सरकार का आभार व्यक्त किया।
ये सदस्य भी बैठक में रहे मौजूद:
बैठक में कार्यकारिणी के जो अन्य सदस्य भी मौजूद रहे उनमें बैठक में सुदर्शन मित्तल, सतीश गर्ग केपी, राधे श्याम बंसल सरपरस्त, नरेश मित्तल, सुरेंद्र सिंगला, प्रीति बंसल, सौरभ गर्ग बंटी, पवन गर्ग, श्वेता गर्ग, यशपाल, पवन गर्ग प्रधान, विनोद कुमार, काला प्रधान, विजय गर्ग,विजय कुमार, साधु राम व पवन गोयल, पवन तायल आदि थे।

