Home News Point सराहनीय सेवाएं देने के लिए डा. शैली को किया सम्मानित

सराहनीय सेवाएं देने के लिए डा. शैली को किया सम्मानित

0 second read
0
0
124
डबवाली
माता नैना देवी वेलफेयर ट्रस्ट एवं श्री अमरनाथ यात्रा युवा सेवा समिति ने नागरिक अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शैली को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया। नैना देवी ट्रस्ट के प्रधान राजेश गोयल, उपप्रधान दलजीत सिंह कंडा व समिति के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश जोशी ने डॉ. शैली को मां नैना देवी का एक सुंदर चित्र भेंट कर एवं प्रसाद देकर उनकी सेवाओं की सराहना की।
मुकेश जोशी ने बताया कि डॉ. शैली सिंह द्वारा अस्पताल में बहुत ही सराहनीय सेवाएं दी जा रही हैं। अस्पताल में आने वाली महिला मरीजों का वे बहुत ही सहज भाव व नम्रता के साथ इलाज करती हैं। वे अपनी ड्यूटी से बढ़कर समाज सेवा के भाव से महिलाओं का उचित मार्गदर्शन करती है। खासकर जरुरतमंद परिवारों की महिलाओं को यहां बेहतरीन इलाज मिल रहा है। इसलिए वे वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने माता नैना देवी वेल्फेयर ट्रस्ट एवं श्री अमरनाथ यात्रा युवा सेवा समिति की ओर से अस्पताल में समर्पित भाव से चिकित्सा सेवा करने के लिए डा. शैली का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…