Home News Point श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मुल्तान सभा द्वारा आयोजित ‘एक शाम कन्हैया के नाम भजन संध्या’ का भव्य कार्यक्रम बीती रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मुल्तान सभा द्वारा आयोजित ‘एक शाम कन्हैया के नाम भजन संध्या’ का भव्य कार्यक्रम बीती रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

3 second read
0
0
93

 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में मुल्तान सभा द्वारा आयोजित ‘एक शाम कन्हैया के नाम भजन संध्या’ का भव्य कार्यक्रम बीती रात सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन न केवल भगवान श्रीकृष्ण के प्रति गहरी श्रद्धा का प्रतीक था, बल्कि इसने श्रद्धालुओं में भक्ति और उल्लास का वातावरण बना दिया।

कॉलोनी रोड पर स्थित मेहता धर्मशाला के प्रांगण में आयोजित यह आध्यात्मिक कार्यक्रम देर रात तक भक्तों से खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु पूरी भक्ति और उत्साह के साथ भजनों पर खूब झूमे। भजन संध्या में प्रसिद्ध रजनी मोंगा ने अपनी मधुर और सुरीली आवाज से समां बांध दिया। उनके एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्रोतागण भक्ति के सागर में गोते लगाते हुए देर रात तक भजनों पर झूमते और तालियां बजाते रहे। पूरा माहौल जय श्री कृष्ण और राधे-राधे के जयकारों से गूंजता रहा।

कार्यक्रम में विशेष अतिथि के तौर पर पहुंचे डीएसपी कपिल अहलावत एवं युवा नेता अभिषेक चौटाला ने कहा कि मुल्तान सभा का यह प्रयास सराहनीय है, क्योंकि ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति और परंपराओं को न सिर्फ जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकजुटता और सकारात्मकता का भी संचार करते हैं। सभा प्रधान आशीष मैहता ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस भजन संध्या ने समाज के लोगों के बीच आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करते हुए भगवान श्रीकृष्ण के प्रति उनकी आस्था को और मजबूत किया है। कार्यक्रम के अंत में, सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नगरपरिषद चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा, वाइस चेयरमैन अमनदीप बांसल, संदीप चौधरी, संदीप गर्ग, रीजन चेयरमैन डा. अश्वनी सचदेवा, राजेश जैन काला, सुमित मिढा, संजय कटारिया, विपिन अरोड़ा, गुरदीप कामरा, इंद्रजीत गर्ग, मुल्तान सभा के सरंक्षक कालू राम मैहता, चरणजीत मैहता, राजेंद्र मैहता, सुभाष मैहता, कृप्ण जग्गा, उपाध्यक्ष संजय मैहता, सचिव भजन मैहता, लवली मैहता, रजत मैहता, प्रशांत मैहता, पंकज मैहता, साहिल मैहता, चयन मैहता, विनोद मैहता, तिलकराज मैहता, अशोक सिडाना, हकीकत राय, जयंत जग्गा, सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…