राजाराम कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल प्रबंधन समिति के सचिव प्रदीप गुप्ता ने लड्डू गोपाल की प्रतिमा के आगे द्वीप प्रज्वलित की और उन्होंने भगवान् श्री कृष्ण की जीवन लीलाओं पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का महत्व बताया व सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी। इस मौके को और खूबसूरत करने के लिए बच्चों व अध्यापकों द्वारा नन्द गांव का निर्माण किया गया । जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर नन्हे मुन्ने बच्चों ने श्री कृष्ण एवं राधा रानी के रूप में अपनी झांकियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर श्री कृष्ण एवं सुदामा की झांकियों ने चार चांद लगा दिए। वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान श्रीमान सुनील गुप्ता ने बच्चों और अध्यापकों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य श्रीमती चंदन अरोड़ा ने सभी को श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, प्रेम और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश ग्रहण करने की प्रेरणा दी। अंत में, सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्रसाद वितरण किया गया। पूरे कार्यक्रम ने विद्यालय में भक्ति और आनंद का वातावरण बना दिया।

