लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा गत दिवस निशू राज रिसाॅर्ट में 85 वर्षीय मुरलीधर झुंथरा को उन द्वारा की गई समाजसेवी कार्यो के लिए उनके सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।

जिसमें पूर्व जनपद गवर्नर लाॅयन चंद्रशेखर मेहता, लाॅयन हरदीप सरकारिया, प्रथम जनपद गवर्नर लाॅयन संजय गांधी, रानियाँ से पुनीत बंसल, रवि मोंगा, जाॅन चेयरमैन मुकेश वर्मा, आशिष बजाज, कश्मीर कंबोज, लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, डा0 इंद्र गोयल, बलविंदर औलख, सुरेश गोयल, जगशीर मालवा, मोहित मेहता ने बाबू मुरलीधर झूंथरा को माला पहनाकर उनका स्वागत किया। यह जानकारी क्लब के सचिव रिखिल नागपाल ने दी। उन्होंने बताया सर्वप्रथम लाॅयन्स कल्ब सिरसा अमर के सस्ंथापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने आए गए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम सिरसा की उस हस्ती को सम्मानित करने जा रहे हैं जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय समाज को दिया तथा जिनकी प्ररेणा से शहर के बहुत लोगो ने अपने जीवन मे सफलता पाई।
इस अवसर पर जनपद 321 ए-3 के पूर्व गर्वनर लाॅयन चंद्रशेखर मेहता ने कहा बाबू मुरलीधर झुंथरा पूरे शहर में बट्ठे नाम से प्रसिद्ध थें। जहाँ इन्होंने 50 वर्ष पहले प्याऊ लगाए, गौशाला की सेवा की और धर्म से जुड़े कार्य किए, जो भी इनके पास आता था उनको खाली हाथ नही लौटने देते थे, मरीजो को दवाई-पानी दिलाते थे। अपने परिवार की तरफ से दो धर्मशाला की देखभाल की, शिवपुरी में अपने पुत्र-वधू के नाम से सेवा तथा आज उनके बेटे चंद्र झुंथरा ने सिरसा शहर को निशुराज जैसा तोहफा दिया। इस अवसर पर हरदीप सरकारिया, संजय गांधी, पुनीत बंसल, रवि मोंगा, जगसीर मालवा, चंद्र झुंथरा ने भी बाबू मुरलीधर झुंथरा के बारे मे उन द्वारा की समाजसेवी कार्यों के लिए अपने विचार रखे। लाॅयन इंद्र कुमार गोयल ने बाबू मुरलीधर का जीवन परिचय दिया तथा प्रदीप राहेजा ने उनके सम्मान में एक सुंदर गीत गाकर समारोह के माहौल को उत्सव के रूप में बना दिया। इस समारोह में मुरलीधर झुंथरा को हरियाणा गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमें उन्हें पगडी पहनाई गई, मेड़ल पहनाया गया, प्रमाणपत्र व समृति चिन्ह एवं अंतराष्ट्रीय लैपेल पिन लगाई गई। इस अवसर पर अमर साहुवाला, सी.ए. रितुन साहुवाला, डा0 ओम प्रकाश मेहता, आशिष बजाज, कश्मीर कमबोज, सुरेश गोयल, हरीश कटारिया, मोहित सोनी, मधुर लोहिया, मोहित मेहता, अशोक वर्मा, चेतन मेहता, प्रदीप राहेजा, सुरेश अरोडा सभी ने बाबू मुरलीधर झुंथरा जी के चरण स्पर्श करके उनका आशीर्वाद लिया। समारोह के समापन पर चंद्र झुंथरा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इसे अपनी जिंदगी में कभी नहीं भूलेंगे और आप सब को हमेशा याद रखूगा।

