Home News Point महाराजा अग्रसेन जयंती पंजाब भर में धूमधाम से मनाई जाएगी: सिंगला

महाराजा अग्रसेन जयंती पंजाब भर में धूमधाम से मनाई जाएगी: सिंगला

3 second read
0
0
129

 

50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे सम्मानित

 

डबवाली

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा अपने सामाजिक कार्यों की श्रृंखला में इस वर्ष एक नए सामाजिक कार्य को प्राथमिकता के आधार पर प्रारंभ करते हुए विश्व रक्तदाता दिवस 14 जून से 31 अगस्त 2025 तक भारत वर्ष के कोने-कोने में विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन कर सैंकडों रक्त यूनिट अपने नजदीकी ब्लड बैंकों में उपलब्ध करवा कर ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि अग्रवाल वैश्य समाज के जिन पुरुष/महिलाओं द्वारा 50 बार से अधिक स्वेच्छिक रक्तदान किया जा चुका है, उनके सम्मान में 19 अगस्त को दिल्ली के अशोका होटल में राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल के सानिध्य में एक भव्य रक्तवीर सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंजाब राज्य के बठिंडा से मुकेश गोयल द्वारा 100 बार एवं मानसा से संजीव सिंगला डिंपा द्वारा 140 बार स्वेच्छिक रक्तदान करने पर सम्मान समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय शासित प्रदेश लद्धाख के उपराज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन मेघवाल द्वारा उन्हें अपने कर कमलों द्वारा प्रशंसा पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा।

सिंगला ने बताया कि संस्था द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन पंजाब भर में धूमधाम के साथ किया जाएगा। गुरदासपुर से हीरामणि अग्रवाल के राष्ट्रीय संरक्षक बनने पर उन्हें राज्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करते हुए दोआबा एवं माझा के 8 जिलों श्री अमृतसर साहिब, गुरदासपुर, तरनतारन, पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर एवं नवांशहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि बठिंडा का जिला प्रभारी जीवन जिंदल, सहप्रभारी कृष्ण मित्तल, जिला अध्यक्ष अनूप गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश गोयल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष विकास गर्ग, सचिव संजीव गर्ग, कोषाध्यक्ष आशीष जिंदल, जिला महिला अध्यक्ष प्रेमा जिंदल, जिला युवा अध्यक्ष डा. अतिल गुप्ता नियुक्त किए गए हैं। सिंगला ने बताया कि पंजाब भर में संगठन को सक्रिय एवं मजबूत करते हुए सेवा कार्यों को जन जन तक पहुंचाने के लिए आगामी समय में राज्य कार्यकारिणी में नई नियुक्तियां एवं जिला प्रभारियों के साथ सह जिला प्रभारी एवं जिला अध्यक्षों के साथ कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंजाब राज्य से राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य की सदस्यता ग्रहण करने वालों में घनश्याम कांसल सुनाम, विपिन जैन लुधियाना, डा. संजीव गोयल फरीदकोट, सुशील बांसल गोल्डी संगत, सौरभ गर्ग, प्रीतम बांसल एवं शाम लाल जिंदल गंगा डबवाली के नाम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संस्था का एक शिष्टमंडल शीघ्र ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिलकर महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह का राज्य स्तरीय आयोजन, लाला लाजपत राय जयंती, लाला टोडर मल जयंती एवं पंजाबी विश्वविद्यालय में स्थापित महाराजा अग्रसेन चेयर को विधिवत चलाने के साथ-साथ जीरकपुर से डबवाली तक सड़क मार्ग का नाम महाराजा अग्रसेन मार्ग रखे जाने एवं अन्य मांगों को लेकर उन्हें मांग पत्र सौंपा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…