Home News Point 24 सितंबर को जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर निकाली जाएगी सूर्यवंशी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की झांकी : राजेंद्र कुमार गर्ग

24 सितंबर को जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर निकाली जाएगी सूर्यवंशी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की झांकी : राजेंद्र कुमार गर्ग

1 second read
0
0
63

 

अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक में संघ सदस्यों ने लिए कई अहम निर्णय

डबवाली- अखिल भारतीय सेवा संघ की बैठक शाखा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंगला की अध्यक्षता में जिमींदारा सैनेटरी हाउस पर हुई। संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग ने आगामी गतिविधियों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को जय श्री राम नगर नाट्यशाला के मंच पर महाराजा अग्रसेन जी की झांकी प्रदर्शित की जाएगी। इसमें अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. इंद्र गोयल व राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र गर्ग द्वारा मुख्य पूजन करवाया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर को श्री सालासर पैदल यात्री लंगर सेवा की ओर से जाने वाली सेवा को हरी झंडी देकर रवाना करने के लिए भी अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा मंडी डबवाली के सदस्यों को निमंत्रण दिया गया। इसके बाद आगामी 26 अक्टूबर को आंखों की जांच का विशाल कैंप निर्णय संघ की बैठक में लिया गया।

संस्था सचिव गौरव शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बैठक मे संस्था के नए सदस्यों वरुण सिंगला, महिला वर्ग से मीनाक्षी सिंगला व युवा वर्ग से विवेक सिंगला को शपथ दिलाई गई। प्रिंस गुप्ता, महिला वर्ग से सीमा गुप्ता व युवा वर्ग से ओमप्रकाश सिंगला के पौत्र धु्रव सिंगला को सदस्य बनाए के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंगला व प्रिंस गुप्ता की देखरेख में अग्रवाल सभा मंडी किलियांवाली की ओर से सूर्यवंशी भगवान महाराजा अग्रसेन जी की जयंती का कार्यक्रम 23 सितंबर को श्री दुर्गां मंदिर में मनाने का निमंत्रण सभी सदस्यों को दिया गया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग व शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला के निर्देशन में कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए वरुण सिंगला को शाखा उपाध्यक्ष व प्रिंस गुप्ता को शाखा डबवाली का संगठन मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने सभी सदस्यों से संगठन की मजबूत के लिए बढ़चढ़ कर कार्य करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि एकजुटता में ही शक्ति निहित हैं व संगठित होकर रहने से सभी सदस्य एक दूसरे के साथ जुड़े रहकर समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। उन्होंने संस्था के साथ नए सदस्य जोड़ने पर भी जोर दिया और सभी से सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।

अखिल भारतीय सेवा संघ की आगामी बैठक 28 सितंबर, रविवार को जिमींदारा हाउस पर रखी गई। बैठक में मनीष बांसल, प. जगतनारायण भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…