Home News Point शहीदों को समय-समय पर याद करने से समाज में राष्ट्र भक्ति का संचार होता है: शाम लाल जिंदल

शहीदों को समय-समय पर याद करने से समाज में राष्ट्र भक्ति का संचार होता है: शाम लाल जिंदल

4 second read
0
0
59

 

डबवाली- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा गुलाम भारत को आजाद करवाने के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीद-ए-आजम स. भगत सिंह के जन्म दिन पर स्थानीय शहीदी चौक में पंजाब राज्य के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला के सानिध्य में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक भारतीय नागरिक को अपने शहीदों पर सदैव गर्व रहता है जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। ऐसे देश भक्तों को समय-समय पर याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने से समाज में राष्ट्र भक्ति का संचार होता है जोकि आज के समय अति आवश्यक है। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य प्रीतम बांसल, विक्रम कूलर इंडस्ट्री के एमडी लाभ सिंह, डा. प्रेम गोयल, प. मुरारी लाल शर्मा, सुदेश आर्य, यशपाल गर्ग, बलजिंद्र बांसल, संस्था के सचिव मदन गर्ग महेंद्रा, पंकज गोयल, सुभाष मित्तल, सुधीर बांसल, नरेश बांसल उपस्थित थे। सभा के समापन पर शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकू ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…