Home News Point पूनम व अनिल ने जीता बेस्ट एथलीट का ख़िताब जीएनसी सिरसा की 68वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई सफ़लतापूर्वक संपन्न

पूनम व अनिल ने जीता बेस्ट एथलीट का ख़िताब जीएनसी सिरसा की 68वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता हुई सफ़लतापूर्वक संपन्न

0 second read
0
0
70

सिरसा: 19 अक्तूबर:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह के संरक्षण व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के संयोजन में महाविद्यालय की 68वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफ़लतापूर्वक संपन्न हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में भारतीय हॉकी टीम की अंरराष्ट्रीय ख्यातिनाम खिलाड़ी ओलंपियन नवजोत कौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।

नवजोत कौर के साथ उनके पारिवारिक सदस्य सेवानिवृत्त लोकल ऑडिट अधिकारी (आर्मी) रणबीर सिंह भी उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने की। महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. सरजीत सिंह भांभू, डॉ. राकेश मड़िया व डॉ. कृष्ण गोपाल ने इस अवसर पर विशेष अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। प्रतियोगिता के समापन सत्र में शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त एसोसिएट प्रोफ़ेसर सुदेश कंबोज ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। प्रो. सुदेश कंबोज के साथ उनके पति डॉ. भगवान दास जइया भी उपस्थित रहे। इस सत्र की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरविंदर सिंह ने की। जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं राजकीय कन्या महाविद्यालय, रानिया के प्राचार्य डॉ. बी. एस. भोला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह व सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. प्रेम कंबोज ने इस सत्र में विशेष अतिथि के तौर पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई। डॉ. हरविंदर सिंह द्वारा अतिथिगण एवं अन्य उपस्थितजन के स्वागत करने के उपरान्त डॉ. बलदेव सिंह ने खेलकूद गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर अपने संबोधन में प्रो. सुदेश कंबोज ने खेलकूद को व्यक्तित्व विकास हेतु अनिवार्य व करियर के चुनाव हेतु उपयोगी बताया। उन्होंने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदत्त कर पुरस्कृत भी किया। इस खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पूनम ने बेस्ट एथलीट (महिला) व बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनिल कुमार ने बेस्ट एथलीट (पुरुष) का ख़िताब अर्जित किया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा, दमनप्रीत सिंह, राजेश कंबोज, प्रो. अशोक ढिल्लों, संदीप चौधरी एडवोकेट, हिमांशु थिंद, सुमित जइया, अमन जइया, ब्रह्मजीत सिंह बंटा, गुरप्रीत सिंह, राहुल इत्यादि सहित महाविद्यालय के समस्त शिक्षक व गैर शिक्षक स्टाफ सदस्यों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज़ करवाई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. सुरेंद्र कुमार ने सभी अतिथिगण व उपस्थितजन के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…