Home News Point एपेक्स क्लब ने आर्य समाज में हवन यज्ञ कर समाज के लिए की मंगल कामनाएं

एपेक्स क्लब ने आर्य समाज में हवन यज्ञ कर समाज के लिए की मंगल कामनाएं

3 second read
0
0
142

शहर की अग्रणी संस्था एपेक्स क्लब डबवाली एवं एपेक्स लेडीज क्लब डबवाली की ओर रविवार को अपने दूसरे प्रोजेक्ट के तौर पर आर्य समाज यज्ञशाला में आर्य समाज के अध्यक्ष एसके आर्य के सानिध्य में आयोजित वैदिक हवन यज्ञ में आहुतियां डालते हुए समाज के लिए मंगल कामनाएं की। वैदिक हवन यज्ञ में मुख्य यजमान के आसन को एपेक्सीयन भूपिंद्र सिंह सूर्या एडवोकेट-प्रो. डॉ. खुशनसीब कौर सूर्या, क्लब प्रधान एपेक्सीयन सुभाष मेहता व डीजी-5 एपेक्सीयन अमन सुखीजा, लेडीज क्लब की सचिव एपेक्सीयन सीमा वर्मा, एपेक्सीयन पूजा बांसल ने सुशोभित किया। यज्ञब्रह्मा विजय कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूरे विधि-विधान से यज्ञ संपन्न करवाया। यज्ञ अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक आहुतियां प्रदान कर समाज व राष्ट्र के लिए मंगल कामना एवं विश्व शांति की प्रार्थना की। इस मौके अध्यक्ष एसके आर्य ने यज्ञ में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए सभी एपेक्सीयन का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रत्येक रविवार साप्ताहिक हवन यज्ञ में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि हवन यज्ञ करने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं इससे अध्यात्म से जुडऩे का अवसर भी मिलता है और मनुष्य के विचार भी सकारात्मक होते हैं। इस मौके क्लब प्रधान एपेक्सीयन सुभाष मेहता ने भी उपस्थित सभी का धन्यवाद किया।

तदोपरांत स्त्री आर्य समाज की प्रमुख नीलम राये, महामंत्री डॉ. रामफल आर्य एवं एपेक्सीयन सीमा वर्मा ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में जहां शांति पाठ के पश्चात् प्रसाद वितरित किया गया, वहीं आर्य समाज की ओर से एपेक्स क्लब सदस्यों को आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती जी का चित्र स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया गया। इस मौके क्लब सैक्ट्री एपेक्सीयन कुशल गर्ग, कैशियर रमनप्रीत सिंह, पुनीत सचदेवा-रिम्पल सचदेवा, संरक्षक एपेक्सीयन सविता चौधरी, एलजी एपेक्सीयन एसएस जौड़ा, एपेक्सीयन मोहित शर्मा, एपेक्सीयन अमन टेगोर, एपेक्सीयन रोबिन ग्रोवर, आर्य समाज के कोषाध्यक्ष भारत मित्र छाबड़ा, संरक्षक राज कुमार गर्ग लोहेवाले, वरिष्ठ सदस्य विजय कामरा, अमितराज मेहता एलआईसी अभिकर्ता, अनमोल मेहता, सुरेंद्र कुमार एलटी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…