Home साहित्य दर्पण मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है भाई कन्हैया आश्रम: उपायुक्त सिरसा

मानवता की सच्ची सेवा कर रहा है भाई कन्हैया आश्रम: उपायुक्त सिरसा

0 second read
0
0
238

स्वतंत्रता सेनानी की याद में भाई कन्हैया आश्रम में हुआ सम्मान समारोह


सिरसा। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के पहले दिन स्वतंत्रता सेनानी सतगुरु राम सिंह की याद में मोरीवाला में स्थित भाई कन्हैया आश्रम में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित इस आश्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त प्रदीप कुमार बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए, जबकि भैणी साहब नामधारी दरबार के सेवक हरपाल सिंह नामधारी, स्वर्ण सिंह विर्क व प्रो. हरभगवान चावला विशिष्ट अतिथि थे। कार्यक्रम में जिला के लगभग 60 क्लबों व अनेक चिकित्सकों ने भाग लिया।


उपायुक्त प्रदीप कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि मानव सेवा की मिसाल भाई कन्हैया आश्रम में जितने भी सहयोगी डॉक्टर व क्लब जुड़ हुए है व सहयोग करते है, यह बहुमूल्य सेवा हैै। उपायुक्त ने कहा कि पूरे देश में बिछुड़े अनाथ बच्चों, मनबुद्धि महिलाओं व पुरुषों को सिरसा का यह ट्रस्ट बहुत अच्छे ढंग से संभाल कर उनकी सेवा व इलाज कर रहा है, ऐसे संस्थान में आकर मैं स्वयं को गौरवान्वित महसूस करता हूं। भैणी साहब नामधारी दरबार के सेवक हरपाल सिंह नामधारी ने कहा कि गुरुनानक देव की सोच पर सच्ची सेवा भाई कन्हैया आश्रम कर रहा है। सतगुरु राम सिंह ने नामधारी पंथ से मानवता की सेवा की व आजादी से पूर्व संघर्ष किया।

समाज को नशा मुक्त बनाने का बीड़ा उठाया। प्रो. हरभजन चावला ने कहा कि मानवता की सेवा के इस तीर्थ भाई कन्हैया आश्रम के मुख्य सेवादार गुरविंद्र सिंह स्वयं खड़े नहीं हो सकते, व्हील चेयर पर बैठे है लेकिन उन्होंने कितने लोगों को अपने पैरों पर खड़ा कर दिया। इस सेवा को हम सलाम करते है। स्वर्ण सिंह विर्क ने युवा क्लबों के नौजवान युवकों को ट्रस्ट की सेवा के साथ जुडऩे बहुत बड़ा कर्तव्य बताया ताकि समाज के और असहाय लोगोंं की सेवा हो पाये। कार्यक्रम में डॉ. अमित नारंग, डॉ. विवेक गगनेजा, डॉ. आशीष खुराना, डॉ. संजीव कौशल, डॉ. पंकज गर्ग, डॉ. प्रभाष कुलहारी, डॉ. संंदीप मुंजाल, डॉ. विकास अग्रवाल, डॉ. एलएन शर्मा, डॉ. नितिन वर्मा को सम्मानित किया गया। गुरविंद्र सिंह ने आए हुए अतिथियों का आभार जताते हुए कहा कि भाई कन्हैया आश्रम में लगभग 325 मनबुद्धि लावरिस बच्चे महिलाएं व पुरुष रह रहे है। इस मौके पर ऋषिपाल जिंदल, गुरशरण सिंह कालड़ा, संजीव जैन, बलराज बाजवा, अर्जुन शर्मा, विरेंद्र भाटिया, हरदेव सिंह, कर्ण चावला, नरेश सेठी, युवा क्लब लक्ष्य 2020 खैरेकां के प्रधान लवप्रीत खैरेकां, जगसीर सिंह चोरमार सहित जिला के लगभग 60 क्लबों के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

डॉ विक्रम मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किडनी डोनर सम्मान एवं किडनी स्वास्थ्य जागरूकता समारोह का आयोजन

–समारोह में 24 किडनी डोनर्स सम्मानित,  75 प्रतिशत महिलाओं ने अपने सगे संबंधियों को अ…