प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा व समस्त महाविद्यालय परिवार ने दी मुबारकबाद

राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के पंजाबी विभागाध्यक्ष, स्टाफ़ सचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह पंजाबी लेखकों की अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिनाम संस्था ‘पंजाबी साहित अकाडमी, लुधियाना’ के आगामी दो वर्षों 2022-2024 के लिए उपाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। प्रख्यात कवि, चिंतक एवं पत्रकार डा. लखविंदर सिंह जौहल को पंजाबी साहित अकाडमी, लुधियाना का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। प्रबंधन बोर्ड के चार सदस्य भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अब वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चार उपाध्यक्षों, महासचिव एवं प्रबंधन बोर्ड के ग्यारह सदस्यों के लिए 30 जनवरी को पंजाबी भवन, लुधियाना में चुनाव होगा। डा. हरविंदर सिंह की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा, वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य एवं भूगोल विभागाध्यक्ष प्रो. यशपाल रोज़, सोशल सचिव, आईक्यूएसी प्रभारी एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डा. दलजीत सिंह, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डा. रुपिंदर कौर, सांस्कृतिक समिति प्रभारी एवं संगीत विभागाध्यक्ष डा. यादविंदर सिंह, बर्सर एवं गणित विभागाध्यक्ष प्रो. संदीप झोरड़, सोशल मीडिया चैम्पियन एवं कम्प्यूटर साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. शिवानी सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने मुबारकबाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, सफ़ल, स्वर्णिम एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं। उल्लेखनीय है कि डा. हरविंदर सिंह को गत दिनों पंजाब साहित अकादमी, चंडीगढ़ का एसोसिएट सदस्य भी मनोनीत किया गया है। डा. हरविंदर सिंह महाविद्यालय में पंजाबी अध्यापन कार्य के साथ-साथ अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ व केंदरी पंजाबी लेखक सभा (रजि.) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, हरियाणा प्रगतिशील लेखक संघ के महासचिव, केन्दरी पंजाबी लेखक सभा (रजि.) हरियाणा चैप्टर के प्रैस सचिव, पंजाबी लेखक सभा, सिरसा के सचिव व संवाद सिरसा के सह-संयोजक के तौर पर भी अपनी ज़िम्मेवारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

