Home News Point गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कॉलेज आई.क्यू.ए. सी. के सहयोग से  एक भारत श्रेष्ठ भारत श्रृंखला के अंतर्गत विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया

गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कॉलेज आई.क्यू.ए. सी. के सहयोग से  एक भारत श्रेष्ठ भारत श्रृंखला के अंतर्गत विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया

0 second read
0
0
73
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा कॉलेज आई.क्यू.ए. सी. के सहयोग से  एक भारत श्रेष्ठ भारत श्रृंखला के अंतर्गत विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस बारे विस्तृत जानकारी देते हुए सोसायटी की कोऑर्डिनेटर असिस्टेंट प्रो. मैडम मनप्रीत कौर ने बताया कि इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गईं जिसमें कुल 23 (13 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन व 10 विद्यार्थियों ने निबंध लेखन में) विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का विषय था “प्राथमिक चिकित्सा का महत्व” और निबंध लेखन का मुख्य विषय था “इकट्ठे हम किसी का जीवन बचा सकते हैं ।” इस अवसर पर निर्णायक की भूमिका अंग्रेजी विभागाध्यक्षा मैडम सुरिन्दर कपिला व कॉमर्स विभागाध्यक्षा मैडम ऊषा गोयल व डॉ. सीमा जिंदल ने निभाई।
सोसायटी सदस्या मैडम गुरबिंदर कौर ने परिणामों के बारे में बताया कि पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बी.कॉम. तृतीय की हरप्रीत कौर प्रथम, बी. ए . प्रथम का संदीप सिंह द्वितीय और बी.कॉम. द्वितीय की यशिका तृतीय एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता में बी.कॉम द्वितीय की ओशीन मोंगा प्रथम , बी.कॉम द्वितीय की मुस्कान द्वितीय और इसी कक्षा की ही जेसिका और बी.ए. तृतीय का सूरज संयुक्त रुप से तृतीय रहे।
विद्यार्थियों को इस अवसर पर संबोधित करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सुरिन्दर सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों को रेडक्रॉस का इतिहास व महत्व बताया । उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कैसे हम इकट्ठे होकर दूसरों की जान बचाने,सड़क दुर्घटनाओं के शिकार लोगों की मदद करने जैसे अहम कार्य आगे आकर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…