Home News Point जीसीडब्ल्यू सिरसा के प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने अपने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

जीसीडब्ल्यू सिरसा के प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने अपने जन्मदिवस पर किया पौधरोपण

0 second read
0
0
109

महाविद्यालय परिवार ने दी मुबारकबाद
सिरसा: 1 जून:
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने अपने 57वें जन्मदिवस पर महाविद्यालय में पौधरोपण किया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा के जन्मदिवस पर राजकीय नैशनल महाविद्यालय सिरसा के विद्यार्थियों

ने उनके कार्यालय में पहुंचकर उन्हें जन्मदिवस की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा परिवार के समस्त सदस्यों ने प्राचार्य राम कुमार जांगड़ा को उनके 57वें जन्मदिवस पर मुबारकबाद प्रदान करते हुए उनके सुखद, सफल, स्वर्णिम, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु हेतु मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। महाविद्यालय परिवार के प्रति धन्यवाद व्यक्त करते हुए प्राचार्य प्रो. राम कुमार जांगड़ा ने कहा कि ऐसे अवसर व्यक्ति को और कर्त्तव्यपरायण एवं ऊर्जावान बनाते हैं व अपने कर्त्तव्यनिर्वहण के प्रति और ज़िम्मेवारी का एहसास पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने महाविद्यालय एवं महाविद्यालय परिवार के हितों के लिए अपना हर संभव प्रयास करने हेतु कटिबद्ध एवं प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…